देवास घर में लगी आग में तबाह हुआ पूरा परिवार,चार लोग जल के खाक दो मासूम भी शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

देवास के नयापुरा में आज सुबह दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

एक घर में आग लग गई। आग से ऊपर की मंजिल में सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। भीषण आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार नयापुरा में जहां आग लगी, वहां नीचे डेयरी है और डेयरी में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी। ऐसा बताया जा रहा है कि पहली मंजिल पर डेयरी उत्पाद रखे थे, इससे आग ने और विकराल रूप ले लिया।

सूचना पर दमकल पहुंची, लेकिन ऊपर जाने का रास्ता संकरा होने से टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई।

- Advertisement -

नगर निगम दमकल विभाग के अभिनव चंदेल के अनुसार सुबह 4:48 बजे आर्यन मिल्क कॉर्नर पर सिलेंडर में ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। रेस्क्यू कर महिला-पुरुष सहित दो बच्चों का शव निकाला। सिंगल रास्ता होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर रास्ते पर मलबा पड़ा होने से आग बुझाने और रेस्क्यू में समस्या उत्पन्न हुई। एलपीजी सिलेंडर मिला है। मौके पर अन्य सिलेंडर भी रखे थे।

घटना में एक ही परिवार के 35 वर्षीय दिनेश कारपेंटर, 30 वर्षीय गायत्री कारपेंटर, 10 वर्षीय इशिका और 7 वर्षीय चिराग की मौत हो गई।

स्थानीय रहवासी धीरजसिंह गुर्जर ने बताया मैंने सुबह साढ़े 4 बजे आग लगते हुए देखी और तुरंत ही 100 पर कॉल किया। इसके 15 मिनट बाद तक भी कोई नहीं आया। एक पुलिसकर्मी ने भी कई बार संबंधित जगह पर कॉल किया, उसके बाद भी यहां व्यवस्था नहीं हुई। सेकंड फ्लोर पर बच्चों के रोने व बचाओं-बचाओं की आवाज आ रही थी। समय रहते फायरब्रिगेड आ जाती तो ये 4 जान नहीं जाती

आग की सूचना मिलते ही एसपी पुनीत गेहलोद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम जांच करेगी। बीएनपी और नगर निगम की फायरब्रिगेड को आग बुझाने के लिए बुलाया गया। आग के कारणों की जांच की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए भी प्रयास किये!

Exit mobile version