दिल्ली में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, तापमान 49 डिग्री पर बरकरार; IMD ने मानसून को लेकर दी गुड न्यूज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

 राजधानी दिल्ली में गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालांकि बीते दिनों के मुकाबले तापमान में कमी देखी गई। शुक्रवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पूरी दिल्ली का औसत तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। इस दौरान आर्द्रता 13 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। 

दिल्ली के मुंगेशपुर के बाद नरेला में सर्वाधिक तापमान रहा। यहां पर 48.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा में 48.2 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 48.3 डिग्री सेल्सियस, जफरपुर में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना था कि शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं लू चल सकती है। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने, गर्जन वाले बादल बनने, धूल भरी आंधी चलने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

- Advertisement -
Exit mobile version