दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

 दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक घर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 1 शख्स गंभीर रूप से झुलसा हुआ हैं। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन घटनास्थल पर दमकल विभाग की टीम की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया है। स्थानीय लोगों का जमावड़ा घटना स्थल के आसपाल लगा हुआ है। दमकल विभाग के अलावा दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से लोगों को हटाया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज शाम करीब 8 बजे दिल्ली के प्रीतम पुरा इलाके के एक घर में आग लगने की सूचना मिलीष आनन-फानन में दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। भारी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काब पाया। लेकिन इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 2 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की टीम का सर्च अभियान जारी है। आसपास के लोगों को घटनास्थल के आपपास से हटाया जा रहा है।

क्या है मामला?
राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में आज रात एक घर के अंदर भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 7 लोग झुलस गए, जिन्हें फायर कर्मियों की टीम ने घर से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज लगातार जारी हैं। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की कंट्रोल रूम को रात 8:07 पर आग की सूचना मिली थी। फायर की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पीतमपुरा के ZP ब्लॉक के एक घर में भीषण आग लगी थी।

Exit mobile version