दिल्लीवालों को आज इन रास्तों पर मिल सकता है भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दिल्लीवालों को आज, 16 अगस्त को कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है. राजधानी में आज नारी शक्ति मार्च का आयोजन है, इसके अलावा आज अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है. ऐसे में कई VVIP लोग आज श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट और सदैव अटल जाएंगे, जिसके लिए यहां के रूट्स पर डायवर्जन देखने को मिल सकता है. आइये जानते हैं, दिल्लीवालों को आज किन रास्तों में बचकर निकलना है.

आज सुबह 11:00 बजे जंतर-मंतर से मंडी हाउस तक नारी शक्ति मार्च होगा, जिसके चलते भारी जाम की स्थिति होगी, ऐसे में कई रूट्स पर यातायात को डायवर्ट किया जायेगा. ट्रैफिक पुलिस ने नीचे दिए गए रास्तों से बचकर चलने की सलाह दी है.

इन  सड़कों और चौराहों से बचें

• डब्ल्यू-प्वाइंट, डॉ. दिनेश नंदिनी दलमिया चौक
• राउंडअबाउट मंडी हाउस
• तिलक मार्ग – भगवान दास रोड क्रॉसिंग कॉपर्निकस मार्ग – श्रीमंत माधव राव सिंधिया मार्ग क्रॉसिंग
• फिरोजशाह – केजी मार्ग क्रॉसिंग
• तानसेन मार्ग – बंगाली मार्केट सर्किल महाराजा रणजीत सिंह मार्ग मिर्दार्ड चौक से
• कनॉट सर्कस – बारखाम्बा रोड क्रॉसिंग
• बारखाम्बा रोड – हैली रोड क्रॉसिंग
• टॉल्स्टॉय मार्ग – केजी मार्ग क्रॉसिंग
• टॉल्स्टॉय मार्ग – जनपथ क्रॉसिंग
• संसद मार्ग – जय सिंह रोड क्रॉसिंग
• राजीव चौक
• राउंडअबाउट एमएआर – जनपथ
• राउंडअबाउट राजेंद्र प्रसाद रोड – जनपथ
• राउंडअबाउट विंडसर
• राउंडअबाउट पटेल चौक
• राउंडअबाउट जीपीओ
• राउंडअबाउट आरएमएल
• राउंडअबाउट जीआरजी
• राउंडअबाउट फिरोजशाह रोड/केजी मार्ग
• राउंडअबाउट बुटा सिंह
• राउंडअबाउट पटेल चौक
• अशोक रोड
• महादेव रोड
• रायसीना रोड

- Advertisement -
Exit mobile version