डीसीपी जोन- 2 की प्रशंसनीय पहल……नाबालिक की दस्त्याबी में पुलिस का सहयोग करने वाली बालिका का किया सम्मान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस को आमजन से बेहतर समन्वय व पुलिस का सहयोग करने एवं अच्छे कार्य किए जाने वाले व्यक्तियों की सराहना व प्रोत्साहित किये जाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अति.पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज डीसीपी जोन 2 श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना एमआईजी में गुम हुई नाबालिक बालिका की दस्तयाबी में सराहनीय भूमिका एवं सहयोग प्रदान करने वाली बालिका रानू धनगर निवासी अंबेडकर नगर का कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

दिनांक 05.04.2024 को एक बालिका के परिजनों द्वारा सूचना दी थी कि मोबाइल चलाने की बात को लेकर उन्होंने उनकी बेटी को रात में समझाया था एवं थोड़ा डाटा था, इस बात को लेकर वह घर छोड़कर चली गई है/या गायब हो गई हैं और उसके साथ कुछ अनहोनी घटना भी हो सकती है। सूचना पर तत्काल थाना एमआईजी पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 का कायम किया गया एवं बालिका की तलाश की गई।
बालिका की तलाश के दौरान रानू धनगर द्वारा पुलिस को बालिका के संबंध में जानकारी दी गई और फोन पर संपर्क कर एवं वार्तालाप कर बालिका को सकुशल थाने तक पहुंचाने में पुलिस की सहायता की ।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना एमआईजी की टीम द्वारा नाबालिक बालिका को 12 घंटे के अंदर ही सकुशल दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।

Exit mobile version