जिस हाथ से मोबाइल पकड़कर किसी और से बात करती थी पत्नी, उस हाथ को ही काटकर ले गया दिव्यांग पति..!

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक दिव्यांग पति ने रात को 2 बजे पत्नी का हाथ इस बात पर कुल्हाड़ी से काट दिया कि वह किसी और से बात करती थी… मामला अशोक नगर के बरखेड़ी गांव से सामने आया है… यहां 35 वर्षीय मिथिलेश बाई की शादी लगभग 16 साल पहले 36 वर्षीय कमल अहिरवार से हुई थी… कमल एक पैर से दिव्यांग बताया जाता है… इस दम्पति के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं… कमल को शक था कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती है… कमल अपने साथ कटा हाथ भी ले गया और उसने पत्नी के पैर पर भी वार किया था… फिलहाल कमल फरार है और पुलिस ने उपचाररत महिला के बयान लिए हैं..

Exit mobile version