गलत नेरेटिव बनाने वालों के गाल पर तमाचा मारेगी महाराष्ट्र की जनता: मंत्री श्री विजयवर्गीय

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

  • दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय जी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ
    नागपुर/भोपाल.
    मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में गलत नेरेटिव बनाने वालों के गाल पर हरियाणा की जनता ने करारा तमाचा मार दिया है।
    ये भले विधानसभा का चुनाव है, लेकिन कुछ लोगों के हौसले बुलंद हो गए थे, वे समझ रहे थे कि भारत मुट्ठी में है। अब उनका दूसरा गाल खाली है और उस पर 20 तारीख को करारा तमाचा मारने का दिन है… अब बारी महाराष्ट्र की है।
    गौरतलब है कि मंत्री श्री विजयवर्गीय जी इन दिनों महाराष्ट्र प्रवास पर हैं। उन्हें भाजपा ने नागपुर शहर और ग्रामीण की विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है। वे लगातार सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के साथ चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं।
Exit mobile version