इंदौर 23 मई 2024। भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता हाई कोर्ट द्वारा 2010 के बाद के सभी ओबीसी प्रमाण पत्र रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश तपोब्रत चक्रवर्ती और न्यायाधीश राजशेखर मंथा की डबल बेंच ने वर्ष 2010 के बाद जितने भी ओबीसी प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं उन्हें कानून के मुताबिक नहीं माना है। इसलिए उन्हें रद्द कर किया गया, हाईकोर्ट के इस फैसले में ओबीसी के तहत मुसलमानों को दिए गए आरक्षण को भी निरस्त कर दिया गया है जिसका भारतीय जनता पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने स्वागत किया है पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री रघु यादव ने कहा कि निर्णय को लेकर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.लक्ष्मण जी सांसद राज्यसभा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय नारायण सिंह कुशवाहा जी कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार आज राजवाड़ा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है हम इसका स्वागत करते हैं इसके साथ ही ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान कि वे इस निर्णय को नहीं मानेंगे के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला दहन भी किया।
इस अवसर पर महामंत्री जीतू कुशवाह मनोज पवार सतीश लंबाते चीकू पूरी मुकेश मौर्य शुभम गौड महेश चौहान अश्विनी हडिया अजय पांचाल विनोद यादव राम गुडेले जिम्मि चौहान नितेश जैसवाल उदित लोधा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे
