✓आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 04 लाख रुपए) व स्विफ्ट कार जप्त
✓आरोपी से MD ड्रग्स के क्रय–विक्रय(तस्करी) के संबंध में की जा रही है पूछताछ ।
✓आदतन आरोपी के विरुद्ध पहले भी हो चुकी है Ndps एक्ट में कार्यवाही।
इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय –विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कार से बाणगंगा क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास से कार में सवार होकर अवैध मादक पदार्थ तस्करी हेतु निकलने वाला है। जिसपर क्राईम ब्रांच द्वारा संबंधित थाना बाणगंगा को सूचित कर संयुक्त वाहन चैकिंग की कार्यवाही करते हुये, संदिग्ध कार में सवार व्यक्ति को पकड़ा जिससे पूछताछ पर अपना नाम आरोपी (1). मोहम्मद साजिद पिता अब्दुल रशीद निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी, सदर बाजार इंदौर का होना बताया। आरोपी की कार सहित नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से लगभग 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(एमडी ड्रग्स) मिला, जिसके संबंध में पूछते आरोपी ने कोई उचित उत्तर नही दिया।
आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 04 लाख रुपए) एवं 01 Swift कार जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना बाणगंगा में अपराध धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध करते, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
