इंदौर में बड़ी वारदात रेसकोर्स रोड पर बिल्डिंग की पार्किंग में घुसे बदमाश, तीन लोगों से लाखों रुपये के गहने लूटे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के रेसकोर्स रोड पर दो बदमाशों द्वारा लोगों को चाकू दिखाकर उनके गहने लूटने की घटना सामने आई है। यह गहने लाखों रुपये कीमत के बताए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
बड़ा चाकू दिखाकर लोगों से गहने ले लिए।
नहीं देने पर चाकू मारने की धमकी भी दी।
वारदात के बाद इलाके में फैली सनसनी।
इंदौर में तुकोगंज थाना इलाके में रेसकोर्स रोड के करीब एक इमारत की पार्किंग में लूट की बड़ी वारदात हो गई। यहां पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान बिजनेसमैन और उनके भतीजे सहित पड़ोसी के साथ लूट की वारदात हो गई। बदमाशों ने चाकू दिखाकर इनसे सोने की चेन और ब्रेसलेट उतरवा लिया। पड़ोसी वहां आए तो उन्हें भी बदमाशों ने लूट लिया। इसके बाद वे बाइक से भाग निकले। अब पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए इनकी तलाश कर रही है।
ऐसे हुई वारदात
शहर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार रेसकोर्स रोड पर लूट की बड़ी वारदात की घटना सामने आई है। दो बदमाशों ने यहां चाकू अड़ाकर लोगों से सोने के आभूषण लूट लिए। वारदात बिल्डर कमलेश अग्रवाल, सहित उनके रिश्तेदार दिशांत अग्रवाल और पास रहने वाले पिकेश शाह के साथ हुई।
बदमाशों ने पहले कमलेश अग्रवाल और दिशांत को निशाना बनाया और उनकी सोने की चेन और ब्रेसलेट और अंगूठी छीन लिए। पड़ोसी पिकेश वहां पहुंचे तो उन्हें भी लूट लिया। सोने के आभूषण लाखों रुपये कीमत के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तुकोगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

TAGGED:
Exit mobile version