इंदौर में दुकानदार ने ASI बनकर दोस्ती की, धोखे में रखकर बनाए शारीरिक संबंध

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में मल्हारगंज पुलिस ने किराना दुकान संचालक दीपक पटेल को दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपित ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने परिचित की मदद से आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
आरोपित ने 2019 में युवती से फेसबुक पर की थी दोस्ती
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, धमकी दी
युवती के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी
इंदौर: मल्हारगंज पुलिस ने किराना दुकान संचालक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित एक युवती से एसआई बनकर दुष्कर्म कर रहा था। आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने पर युवती ने परिचित की मदद से आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक चंदननगर का रहने वाला आरोपित दीपक पटेल निवासी है। 31 वर्षीय युवती से 2019 में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी। आरोपित ने स्वयं को एसआई बताया और दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। आरोपित मल्हारगंज स्थित युवती के रूम पर मिलने के बहाने आया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस कंट्रोल रूम मिलने बुलाया
तीन साल तक शादी न करने पर 2022 में दीपक से शादी के बारे में पूछा तो अभद्रता करने लगा। इसके बाद एक साल तक दीपक ने बात नहीं की। इसी साल जनवरी में दीपक पुन: युवती के करीब आया और बात करने लगा। 6 नवंबर को उसने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
आरोपित ने पुलिस कंट्रोल रूम मिलने बुलाया और धमकाने लगा। युवती ने परिचित की मदद ली और आरोपित को पकड़ कर अजाक पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला मल्हारगंज थाने का होने पर आरोपित को मल्हारगंज पुलिस को सौंप दिया।

TAGGED:
Exit mobile version