प्रदेश के कई शहरों की तरह इंदौर में भी 10वीं-12वीं के रिजल्ट में बेटियों ने ही झंडा गाड़ा है… इस वर्ष 12वीं का परिणाम जहां 64.49 फीसदी रहा, तो 10वीं का परिणाम 58.10 प्रतिशत बताया गया… मेरिट लिस्ट की बात करें तो इंदौर की फाल्गुनी पवार ने 12वीं में 96.2 फीसदी अंक लाकर मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान पाया, तो कनाड़िया क्षेत्र के कर्नाटका उमा विद्यालय में कक्षा 10वीं की चात्रा जाह्नवी पिता संजय गुप्ता ने 10वां स्थान पाया है… जाह्नवी को 500 में से 485 अंक मिले हैं… इसी तरह प्रदेश की बात करें तो 12वीं के कला समूह में ग्वालियर की दिव्या भिलवार ने मेरिट लिस्ट में 5वां स्थान पाया… दिव्या के पिता सब्जी बेचते हैं… इसी तरह एक अन्य ऑटो चालक की बेटी श्रुति गौतम ने भी इसी कक्षा और विषय पर 500 में से 479 अंक लाकर आठवां स्थान प्राप्त किया… श्रुति का सपना है कि वह कलेक्टर बने..!
