इंदौरी भाजपा नेता नेता पहुंचे महाराष्ट्र, अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंदौर के भाजपा नेता भी सक्रिय हो गए है। उन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। नागपुर की 12 सीटों की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी है। उनके साथ इंदौर के दस भाजपा नेता नागपुर पहुंच कर रणनीति बनाने में जुट गए है। इनमें विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल है।
इसके अलावा इंदौर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष व सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर को महाराष्ट्र की 29 एससी सीटों का प्रभारी बनाया गया है। वे उन सीटों पर जाकर कार्यकर्तागणों के साथ बैठक कर रहे है और उम्मीदवारों के साथ भी घूम रहे है। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार भी मुबंई पहुंच चुकी है। वे वहां की तीन सीटों का काम देख रही है।
इंदौर संभाग की सीमा से महाराष्ट्र की सीमा सटी है। सेंधवा और बुरहानपुर के बाद महाराष्ट्र की बार्डर लग जाती है। इस कारण इंदौर संभाग के नेता महाराष्ट्र की भौगोलिक व राजनीतिक स्थिति अच्छी तरह समझते है। गुजरात चुनाव में भी इंदौर के नेतागणों को तीस विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली थी।
अब महाराष्ट्र के 20 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर इंदौर के नेता निगरानी रखे हुए है और वहां की ग्राउंड रिपोर्ट संगठन को भेज रहे है।

Exit mobile version