विजयनगर पुलिस ने ब्वायज हॉस्टल के तीन छात्रों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। उन पर एक महिला ने अंत:वस्त्रों में नाचने और प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित छात्र स्कीम-74 स्थित हॉस्टल में रहते हैं।
पीड़िता हॉस्टल के सामने ही रहती है। उसका आरोप है कि छात्र हंगामा करते हैं। 12 नवंबर को भी छात्रों ने अश्लील हरकतें की थी। सोमवार को आरोपित छात्र पुन:अंत्र:वस्त्रों में महिला के घर की ओर देखकर प्रदर्शन करने लगे। पीड़िता ने स्वजन को घटना बताकर तीनों के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया।
