देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: July 2024

इंदौर नगर निगम में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया गया
Indore

इंदौर नगर निगम में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया गया

देशभर में आज डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे मनाया जा रहा है,इधर इंदौर में भी इस दिन को सभी जगह उत्साह के साथ मनाया गया,लोगों को नई जिंदगी देने वाले डॉक्टर्स और आर्थिक स्थिति को मजबूत…

July 1, 2024 · 1 min read
बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार,द्वारा 11000 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया

Indore

बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार,द्वारा 11000 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए। भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। द्वारा शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम'। अभियान के तहत देश भर में 140 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे।

नए कानून को लेकर सिटी कोतवाली एवं देहात थाने मैं एक परिचर्चा का आयोजन किया

MadhyaPradesh

नए कानून को लेकर सिटी कोतवाली एवं देहात थाने मैं एक परिचर्चा का आयोजन किया

आज से देश में नया कानून लागू हो गया है! भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता आज से लागू हो गई है! इसके संबंध में सिटी कोतवाली एवं देहात थाने मैं एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इंदौर में नए भारतीय दंड संहिता के तहत पहला प्रकरण बाणगंगा थाने में दर्ज किया गया

Indore

इंदौर में नए भारतीय दंड संहिता के तहत पहला प्रकरण बाणगंगा थाने में दर्ज किया गया

मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय दंड संहिता के तहत जो नए कानून 1 जुलाई से लागू किए गए हैं उसका पहला प्रकरण शहर के बाणगंगा थाने पर दर्ज किया गया है जिसमें मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ संबंधित धाराएं लगाई गई है तो वहीं वीडियोग्राफी को लेकर भी पुलिस का कहना है कि आवश्यकता लगी तो साक्षी और सबूत संग्रहित करने के उद्देश्य से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी…।

तुकोगंज पुलिस ने बाईक चुराने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया 16 चोरी की बाइक की जप्त

Indore

तुकोगंज पुलिस ने बाईक चुराने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया 16 चोरी की बाइक की जप्त

तुकोगंज पुलिस ने बाईक चुराने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है वह अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पुलिस ने उनके कब्जे से 16 चोरी की बाइक जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही हैएडीसीपी राम सनेही मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरिओम मकवाना व गोकुल गौड़ है लगातार शेल्बी अस्पताल व 56 दुकान इलाके से बाइक चोरी की वारदात हो रही थी पुलिस को कई स्थानों के सीसीटीवी फूटेज भी मिले थे जिनके आधार पर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपितों को उनके नाबालिक साथी के साथ पकड़ लिया उनके कब्जे से पुलिस ने 9 लाख रुपए कीमत की 16 बाइक जप्त की है पुलिस का कहना है कि आरोपियों से ओर भी चोरी की गाड़ियां मिल सकती है

इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, नीट और मेडिकल कॉलेज घोटाले को लेकर खोला मोर्चा

Indore

इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, नीट और मेडिकल कॉलेज घोटाले को लेकर खोला मोर्चा

इंदौर कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर नीट घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे कैबिनेट के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो घोटाला हुआ है नीट का उसी को लेकर आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया है मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया है वर्मा ने बताया कि जो भी नीट घोटाले में दोषी है उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पर भी साधा निशान इन्दौर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि नीट घोटाले को लेकर कांग्रेस के द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया है

लंबित मांगों को लेकर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का कलेक्टोरेट के बाहर प्रदर्शन, धरने पर बैठकर की नारेबाजी

Indore

लंबित मांगों को लेकर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का कलेक्टोरेट के बाहर प्रदर्शन, धरने पर बैठकर की नारेबाजी

इंदौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्टोरेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बैठकर धरना दिया और नारेबाजी की।

काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के काबुली चना को स्टॉक सीमा के दायरे में लाने का विरोध किया

Indore

काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के काबुली चना को स्टॉक सीमा के दायरे में लाने का विरोध किया

इंदौर में काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के काबुली चना को स्टॉक सीमा के दायरे में लाने का विरोध किया है काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले के विभाग द्वारा 21 जून 2024 से काबुली चना पर लगाएं गए भंडारण सीमा को हटाने का आग्रह किया हैएसोसिएशन ने इसके लिए अनेक कारण, तर्क तथा आँकडेगत प्रमाण भी दिए हैं दरअसल एसोसिएशन के अनुसार काबुली चना को सरकारी तौर पर परम्परागत रूप से दालों-दलहनों की श्रेणी से अलग माना जाता है वर्ष 2021 में केन्द्र सरकार ने काबुली चना को स्टॉक सीमा प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया था इससे पूर्व वर्ष 2006 में जब वाणिज्य मंत्रालय ने सभी दलहनों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था तब उसमें काबुली चना को शामिल नहीं किया था क्योंकि इसकी स्थिति कुछ विशिष्ट होती है एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि काबुली चना एकमात्र ऐसा खाद्यान्न है जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार तय नही करती है यह दलहन की श्रेणी में भी नही आता है काबुली चना का वार्षिक उत्पादन 4-5 लाख टन के बीच होता है ओर मांग भी 2-3 लाख टन से ज्यादा नही है इस कारण हर साल एक से दो लाख टन काबुली चना निर्यात किया जाता है एसोसिएशन ने कहा कि काबुली चना दलहन नहीं बल्कि बीन्स है क्योंकि इससे दली दालों का निर्माण नहीं होता है और साबुत रूप में ही इसका इस्तेमाल किया जाता है उन्होंने कहा कि स्टॉक सीमा के आदेश का सबसे ज्यादा असर मालवा निमाड़ अंचल पर पड़ेगा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस फैसले को वापस लेने की मांग की है नही तो आंदोलन की चेतावनी भी इनके द्वारा दी गयी है

मोसम विभाग की जानकारी अनुसार मालवा निमाड में झमाझम बारिश की संभावना

Indore

मोसम विभाग की जानकारी अनुसार मालवा निमाड में झमाझम बारिश की संभावना

इन दिनों मध्य प्रदेश में बारिश पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है किंतु मालवा निमाड में जिस तरह से बरसाना चाहिए उस तरह से पानी नहीं बरस रहा है जून माह की अगर बात करें तो 7 दिन लगातार बारिश होती रही है बीच में एक दिन दो से ढाई इंच बारिश भी हुई जिसे लेकर जून का अब तक का कोटा करीब पूरा होने को आया है यदि तापमान की बात करें तो वर्तमान में तापमान 31 से 32 डिग्री उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बताई जा रहा है इस बार मौसम की तीनों प्रणालियों विकसित होने के कारण पूरे हिंदुस्तान में बारिश देखने को मिल रही है किंतु हवाओं की गति और उत्तर पश्चिम मानसूनी उतना सकरी ना होने के कारण हमारे मालवा निमाड़ में वह बारिश देखने को नहीं मिल पा रही है जो बारिश का इंतजार मालवा निमाड की जनता कर रही है आने वाले दिनों में बारिश युक्त मौसम बने रहेंगे और कुछ समय के बाद मालवा निमाड में झमाझम बारिश की संभावना व्यक्ति की जा रही है जो कि इस साल की कोटे से कुछ अधिक वर्षा की बात भी सामने आ रही है ऐसे में किसान भाइयों को यह सलाह दी जाती है कि 5 से 6 इंच बारिश हो चुकी है जिन्होंने खेती में बोनी कर दी है उनके लिए तो ठीक है जिन्होंने नहीं की है वह भी तुरंत करें अब फसल बर्बाद नहीं होगी इतना पानी पर्याप्त है

युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंका ,आरोपी गिरफ्तार

Indore

युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंका ,आरोपी गिरफ्तार

शहर में एक रोचक मामला सामने आया जिसमें एक युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया । घायल युवती को उपचार लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है ।

↑