देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: July 2024

गुरु पूर्णिमा पर स्वामी रामभद्राचार्य की चरण पादुका पूजन उमंग नशा मुक्ति केंद्र में हुए अनुष्ठान
Indore

गुरु पूर्णिमा पर स्वामी रामभद्राचार्य की चरण पादुका पूजन उमंग नशा मुक्ति केंद्र में हुए अनुष्ठान

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम और हनुमान जी के परम भक्त स्वामी रामभद्राचार्य जी के भक्तों द्वारा देश भर में पूरी श्रद्धा के साथ गुरु पूर्णिमा बनाई गई इस अवसर…

July 22, 2024 · 1 min read
इन्दौर जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने संस्था के पदाधिकारी को हटाने के आदेश दिया

Indore

इन्दौर जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने संस्था के पदाधिकारी को हटाने के आदेश दिया

युग पुरुष धाम ने बच्चों को डिहाइड्रेशन सहित अन्य बीमारियों और संख्या से अधिक बच्चों को रखने के मामले में प्रशासन के शोकॉज नोटिस का जवाब दे दिया है।

नगर निगम इंदौर के विकास के लिए बना रहा टैक्स बढ़ाने की योजना एमआईसी सदस्यने दी जानकारी

Indore

नगर निगम इंदौर के विकास के लिए बना रहा टैक्स बढ़ाने की योजना एमआईसी सदस्यने दी जानकारी

इंदौर नगर निगम इंदौर के विकास के लिए इंदौर की जनता एवं इंदौर की दुकानदारों पर टैक्स बढ़ाने की योजना बना रहा है एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इंदौर के विकास कार्यों के लिए पैसों की जरूरत पड़ रही है इसलिए जलकर उपकार या तमाम सारे जो टैक्स वह बढ़ाने होंगे तभी 100 से 150 करोड़ रूपया इंदौर शहर को मिलेगा जो उसकी सड़कों को उसकी अन्य विकास कार्यों के लिए आवश्यकता है इसलिए एमआईसी की मीटिंग में विधायकों ने भी इस बात को रखा था की नगर निगम सभी टैक्स बढ़ाया जिसमें कचरे का टैक्स पानी का टैक्स साफ सफाई का टैक्स सब में बढ़ोतरी होगी ताकि पैसा इकट्ठा हो और इंदौर के विकास के काम में लगे

इंदौर के आसपास फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियां, बर्थडे पार्टी के नाम पर जमी जुए की महफिल

Indore

इंदौर के आसपास फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियां, बर्थडे पार्टी के नाम पर जमी जुए की महफिल

सिमरोल पुलिस ने कल रात एक फार्म हाउस पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को पकड़ा है। उनसे 210000 रुपए भी जब्त हुए हैं।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Indore

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में भंवरकुआँ पुलिस ने पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सचिन प्रजापत के साथ हुई थी इस दौरान सचिन ने युवती के साथ शादी करने का वादा किया था सचिन ने युवती को झांसे में लेकर कुशवाहा का बगीचा में एक रूम दिला दिया फिर वह युवती के साथ दुष्कर्म करने लगा कुछ समय बाद जब युवती ने सचिन को शादी करने का कहा तो सचिन ने इनकार कर दिया विरोध करने पर उसने युवती के साथ जमकर मारपीट की जिससे युवती घायल हो गई थी पीड़ित युवती ने पूरे मामले की शिकायत भंवरकुआँ पुलिस को कर दी थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जिस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

सराफा पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा चोर पर पूर्व मे एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज

Indore

सराफा पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा चोर पर पूर्व मे एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज

पैर छूने के बाद गले लगाकर खुद को रिश्तेदार बताकर चोरी करने वाले एक आरोपी को सराफा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सोमवार से हुई श्रावण मास की शुरुआत प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता

Indore

सोमवार से हुई श्रावण मास की शुरुआत प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता

शिव आराधना के प्रमुख मास श्रावण माह की शुरुआत आज सोमवार 22 जुलाई से हुई… इस बार श्रवण माह 29 दिनों का है… सबसे खास बात यह है कि माह की शुरुआत शिव के प्रिय सोमवार से शुरू होकर समापन भी सोमवार को ही होगा… इस दौरान कुल पांच श्रावण सोमवारों पर शिव मंदिरों पर विशेष पूजन अर्चन के आयोजन भी होंगे… श्रावण मास के अवसर पर शहर के सबसे प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर पर अल सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ दिखाई दिया…. सुबह 4:00 बजे से ही भगवान भूतेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन- आरती एवं अन्य अनुष्ठान शुरू हो गए…. इस दौरान भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भूतेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया…. विष्णु जोशी ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे बाद बाबा का विशेष श्रृंगार होगा… आज से 24 घंटे का रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ है जिसका समापन अंतिम श्रावण सोमवार को राखी के दिन होगा।

पीथमपुर थाना सेक्टर एक मैं सनसनीखेज हत्याकांड 32 वर्षीय युवक की लाठी से पीट-पीट कर हत्या

Indore

पीथमपुर थाना सेक्टर एक मैं सनसनीखेज हत्याकांड 32 वर्षीय युवक की लाठी से पीट-पीट कर हत्या

पीथमपुर थाना सेक्टर एक मैं सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने मिलकर लाठियां से पीट पीट कर 32 वर्षीय एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है।

डेंगू मलेरिया के मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि

Indore

डेंगू मलेरिया के मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि

बारिश के मौसम के साथ ही इंदौर जिलों में डेंगू मलेरिया के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ते जा रही है मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू के इन दिनों 137 मरीज पाए गए हैं जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर देपालपुर के कुछ ग्रामीण क्षेत्र में एक ही गांव से 40 मैरिज एक साथ निकले इसी प्रकार इंदौर शहर में भी और उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है इसकी रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग ड्रोन से सर्वे कर रहा है जगह जगह दवा का छिड़काव कर रहा है लार्वा और मच्छरों के अंडों को नष्ट किया जा रहा है आम जनता को भी हिदायत दिए जा रहे हैं कि वह अपने घरों में 7 दिन से अधिक पानी संग्रहित इकट्ठा ना होने दें क्योंकि ऊपर से गिरने वाला पानी अगर कोई संग्रहित होता है तो उसे मच्छर पैदा होते और मच्छर के काटने से मलेरिया और डेंगू की बीमारियां इन दिनों बढ़ते जा रही है आम जनता से भी आग्रह है कि वह सोते वक्त मच्छरदानी का उपयोग करें फुल शर्ट या टी-शर्ट पहने मॉस्किटो कॉइल और रिप्लेंट का इस्तेमाल करें ताकि इन मच्छरों से बचा जा सके अन्यथा बीमारी नियंत्रण बढ़ते जा रही है और यह आने वाले दिनो में इस पर रोकथाम नहीं लगाया गया और जागरूकता नहीं आई तो आने वाले दिनों में भैयावह स्थिति पैदा होगी

↑