Indore
भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देशभर में रिकॉर्ड मातो से जीत हासिल की जीत के बाद भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया
देश भर में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे है तो वही इंदौर ने एक बार फिर एक साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम किए है.दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजों में जहा भाजपा के सांसद प्रत्यासी शंकर लालवानी ने देश भर में रिकॉर्ड मातो से जीत हासिल की है, तो वही इस बार NOTA में पड़े वोटो ने भी रिकॉर्ड बनाया है.इंदौर लोकसभा सीट पर 2 लाख से अधिक वोट NOTA को मिले है.जो देश भर में आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है… वही भाजपा की इस सबसे बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया ओर मिठाई बाटी गई.वही भाजपा कार्यालय के बाहर सेकडो कार्यकर्ता ढोल और ताशे की थाप पर झूमते हुए नजर आए … - ये जीत मोदी जी की नीतियों की जीत है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है,ये इंदौर की जीत है.कांग्रेस ने Nota के लिए आहवान किया था.लेकिन उन्हे पिछले बार की तुलना में आधे भी वोट नही मिले.वही भारतीय जनता पार्टी ने पिछली बार से अधिक वोट प्राप्त किए है और जीत हासिल की है बेहतर नेतृत्व और संगठन ने कड़ी मेहनत की थी ….

