Indore
मानवता नगर में चेम्बर की दुर्घटना पर महापौर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
कार्यरत एजेंसी मेसर्स रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर लगाई 1 लाख की पेनल्टी आयुक्त ने उपयंत्री को कारण बताओं नोटिस जारी किया इंदौर दिनांक 18 जून 2024।
TimeNews Desk
रील्स बनाने के चक्कर में एक महिला की 300 फीट नीचे खाई में गिरकर मौत हो गई। मामला औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है। महिला की पहचान 23 साल की श्वेता दीपक सुरवासे के…
June 19, 2024 · 1 min readIndore
कार्यरत एजेंसी मेसर्स रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर लगाई 1 लाख की पेनल्टी आयुक्त ने उपयंत्री को कारण बताओं नोटिस जारी किया इंदौर दिनांक 18 जून 2024।
Indore
INDORE. इंदौर जिला प्रशासन का एक एसडीएम लापता है। साथ ही आरआई (रिवेन्यू इंस्पैक्टर) भी लापता है। इसका पता बताने वाले को 1100 रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
India News
СтатьиКачествоИгры широко открытыЗапрашиваемые вариантыОбслуживание клиентов Независимо от того, хотите ли вы найти видеоигры не менее, чем депозитное казино в Интернете, а также участвовать просто ради удовольствия, здесь игорные дома могут помочь сэкономить.
Indore
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की चाट चौपाटी पर पुरानी बातचीत और कहासुनी को लेकर जमकर विवाद हुआ था जिसमें रोहित पिता जितेंद्र कसेरा नामक युवक की मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में तेज दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पूरे मामले मे पुलिस के मुताबिक रोहित पिता जितेंद्र कसेरा निवासी परिहार कॉलोनी नामक युवक की पौधे के गमले, हथौड़ा, सीमेंट का ब्लॉक से करण खड़ागल, सचिन खड़ागल, अनिकेत, विनित द्वारा हमला किया था पूरे मामले बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश को लेकर जब आमने-सामने हुए तो यह हमला किया गया था इस पूरी घटना में पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और अभी तक पुलिस ने कारण और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है जिसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है तो वही अन्य फरार चल रहे हैं आरोपीगणों की तलाश के लिए टीम में रवाना कर दी गई है
Indore
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक लूट का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर को बदमाशों ने निशाना बनाया और लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
Indore
प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में आज एक रोचक मामला प्रकाश में आया जहां एक कुवैत में रहकर शेफ का काम करने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है उन्होंने बताया है कि उसकी पत्नी उनके साथ रहकर भी नहीं रही और लाखों रुपए नगद भी ले लिए और घर का सारा सामान बेचकर अपने बेटों के साथ चली गई और उसने दूसरी शादी भी कर ली पूरे प्रकरण में पुलिस ने जांच का आश्वासन फरियादी को दिया है दरअसल चंदननगर क्षेत्र के रहने वाले जोहर अली कुतुबुद्दीन ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की कुछ वर्ष पूर्व वह कुवैत में रहकर शेफ का काम करते थे और उनका अपनी पत्नी से विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे इस दौरान उन्होंने बोहरा समाज की मेट्रो मैन्युअल साइट से निकाह के लिए लड़की सर्च की थी इसी बीच उनकी पहचान मैट्रिमोनियल साइट से नागपुर की रहने वाली मुनीरा कांचवाला से संपर्क हुआ था दोनों के बीच बातचीत होती रही और यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों की फोन पर भी बात होती रही इस बीच मुनीरा ने जौहर अली को शादी के लिए प्रस्ताव रखा जौहर अली ने भी स्वीकार कर लिया इस बीच मुनीर अपने बच्चों की स्कूल फीस के नाम पर रुपए लेती रही इस बीच कुछ वर्षों बाद जौहर अली 2017 में इंदौर आए और मुनीर भी नागपुर से इंदौर पहुंची और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली कुछ दिनों तक साथ में रहने के बाद जौहर अली फिर से कुवैत चले गए और अपना काम चालू कर दिया इस बीच मुनीर को वह लाखों रुपए खर्चा पानी के नाम पर देते रहे वहीं कुछ दिनों बाद वह अपनी नौकरी छोड़कर इंदौर आ गए और इन्होंने मुनीर के दोनों बेटों के साथ मिलकर यहां पर कैटरिंग का बिजनेस भी शुरू कर दिया लेकिन मुनीर के दोनों बेटों ने किसी तरह का काम में हाथ नहीं बटाया जिसके चलते बिजनेस पूरी तरह फेल हो हो गया इस बीच काम धंधे की तलाश में जौहर अली फिर से कुवैत चले गए इसके बाद मुनीर और इसके बेटों ने घर में रखा सारा कैटरिंग का सामान और लाखों रुपए की ब्रांडेड घड़ियां और घरेलू सामान बेचकर मुनीर नागपुर चली गई और जौहर अली को यह बोल दिया कि उसने दूसरी शादी कर ली है अब उससे संपर्क करने की कोशिश ना की जाए जब खुद को ठगा महसूस किया तो उन्होंने पुलिस की शरण ली फिलहाल आज जनसुनवाई में पहुंचे जौहर अली ने अपनी लुटेरी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस शिकायती आवेदन लेकर जांच की बात कही है जौहर अली ने आरोप भी लगाया है कि उनकी शादी के पहले उसने अपने आप को तलाकशुदा बताया था लेकिन वह शादीशुदा थी किसी नासिर व्यक्ति के साथ भी वह रह रही थी वहीं उनके साथ में रहकर भी नासिर का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध थे वह सिर्फ धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से उसने शादी की थी।
Indore
इंदौर नगर निगम द्वारा निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कम कीमत के मकान बनवाए थे जिसे लाइटहाउस प्रोजेक्ट नाम दिया था इस प्रोजेक्ट के तहत गरीब, निम्न ,मध्यम वर्ग के लोगों का घर का सपना पूरा हुआ था लेकिन इस प्रोजेक्ट में कई कमियां भी देखने को मिली थी उसी के तहत कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई दौरान एक पीड़ित युवती अपनी फरियाद लेकर अधिकारी के पास पहुंची और उसने बताया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट में मिले मकान में लगातार करंट आ रहा है इस वजह से वहां रहना मुश्किल हो गया है और जान का खतरा बना हुआ है कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है करंट आने की वजह से हमेशा जान का खतरा बना रहता है जब इस बारे में अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने दूरव्यवहार करते हुए कहा कि 6 लाख के मकान में ज्यादा सुविधाएं नहीं मिल सकती जो सुविधाएं हैं वही मिलेगी युवती ने परेशान होकर कहा कि क्या जब हमारी जान पर बन जाएगी तब अधिकारी सुनवाई करेंगे .
Indore
इंदौर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है लगातार काम में लेटलतीफी के साथ अब प्रायोरिटी कोरिडोर के निर्माण को लेकर भी सवाल उठने लगे है,सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बैठक ली,इस बैठक में प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए,सभी ने मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर चल रहे काम को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए,इस दौरान सभी लोगों ने एक सूर में मेट्रो के प्रायोरिटी कोरिडोर को लेकर नाराजगी भी जताई है,सभी का कहना था की शहर के व्यस्त इलाकों और बाजारों में मेट्रो ट्रेन की आवश्यकता थी लेकिन प्रायोरिटी कोरिडोर भविष्य की योजना है लेकिन अभी इसका निर्माण करने का कोई औचित्य नहीं है,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है की भले ही थोडा नुकसान हो जाए लेकिन शहर का अहित नहीं होने दिया जाएगा,मैट्रो की इस प्लानिंग से जनप्रतिनिधि और आम लोग खुश नहीं है लेकिन अब बड़े बदलाब के साथ मेट्रो रूट और इससे जुड़े काम की प्लानिंग की जाएगी.
Indore
इंदौर के राऊ पुलिस में एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है आरोप ने एक लड़की को प्रेमजाल में उलझाया शादी का झांसा दिया और आबरू से खिलवाड़ करता रहा, बाद में शादी से इनकार कर दिया राऊ पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम रोहित डोगरे निवासी पलाश परिसर राऊ है क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है पीड़िता से आरोपी कई महीनो से संपर्क में था वह लगातार उसका दैहिक शोषण कर रहा था उसने उसे शादी का झांसा दिया था अब शादी से इनकार कर दिया लड़की इसके बाद पुलिस की शरण में पहुंची और केस दर्ज करवाया