देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: June 2024

शुजालपुर सब जेल में कैदियों को कराया योग आरोग्यम परिवार और आयुष विभाग ने करवाया आयोजन
MadhyaPradesh

शुजालपुर सब जेल में कैदियों को कराया योग आरोग्यम परिवार और आयुष विभाग ने करवाया आयोजन

21 जून विश्व योग दिवस के पूर्व पतंजलि योग पीठ आरोग्यम योग परिवार और आयुष विभाग के स्युंक्त तत्वाधान में शुजालपुर की सब जेल में निरुद्ध कैदियों को योग प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षक…

June 20, 2024 · 1 min read
निगम आयुक्त शिवम वर्मा शिक्षक बने शासकीय स्कूल में बच्चों की क्लास ली

Indore

निगम आयुक्त शिवम वर्मा शिक्षक बने शासकीय स्कूल में बच्चों की क्लास ली

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहली से 12वीं तक शत प्रतिशत विद्यार्थियों का विद्यालय में प्रवेश एवं गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर तीन दिवसीय स्कूल प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है दरअसल तीन दिवसीय स्कूल चले अभियान के तहत गुरुवार को प्रवेश उत्सव का अंतिम दिन रहा इस दिन नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा शिक्षक बने जहां उन्होंने लालबाग स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों की क्लास ली दरसल इंदौर में आज स्कूल चले अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शासकीय स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने भी लालबाग स्थित शासकीय स्कूल में छोटे बच्चों की क्लास ली जहां पर उन्होंने बच्चों के साथ ही शिक्षकों से भी चर्चा की वही बच्चों के साथ बिताए समय को नगर निगम आयुक्त ने एक सुखद अनुभव बताया शिवम वर्मा ने अपने अनुभव भी बच्चो के साथ साझा किए वही बच्चो ने भी अपने भविष्य को लेकर शिवम वर्मा के साथ सार्थक चर्चा की नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने सभी बच्चो को अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया

गड्ढों और पौधारोपण की तैयारियों का जायजा लेने केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहाड़ी पर पहुंचे

Indore

गड्ढों और पौधारोपण की तैयारियों का जायजा लेने केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहाड़ी पर पहुंचे

इंदौर शहर में एक दिन में रिकॉर्ड 11 लाख पौधे लगाए जाने की तैयारियां जोरों पर है जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मेंं भी दर्ज किया जाएगा।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह बने टीचर,जमीन पर बैठकर बच्चों को पढ़ाया

Indore

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह बने टीचर,जमीन पर बैठकर बच्चों को पढ़ाया

गुरुवार को इंदौर कलेक्टर महू नाका स्थित सीएम राइज स्कूल पहुंचे और स्कूल चलो अभियान के तहत शुरू किए गए "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम में शामिल हुए और स्कूली छात्र छात्राओं से मुलाकात की और आने वाले भविष्य के लिए की जाने वाली प्लानिंग पर चर्चा की, इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह टीचर के रूप में बच्चो को समझाते हुए नजर आए।

हत्या कर एक्सीडेंट बताने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में लेनदेन की बात पर हुआ था विवाद और कर दी हत्या

Indore

हत्या कर एक्सीडेंट बताने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में लेनदेन की बात पर हुआ था विवाद और कर दी हत्या

पिछले दिनों कनाडिया थाना क्षेत्र में मिले एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया था फिलहाल पूरा घटनाक्रम एक्सीडेंट दर्शाने के लिए किया गया था पूरे मामले की जांच की गई तो पूरा मामला हत्या का निकला पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेनदेन के कारण हत्या की गई है एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक कुछ दिन पूर्व बिचोली मरदाना के पास राधेश्याम पटेल का शव कनाडिया क्षेत्र में मिला था पुलिस में मर्ग कायम किया था जब शव का परीक्षण किया गया तो उसमें चोट के निशान दिखे वहीं पुलिस यह मानकर चल रही थी की एक्सीडेंट के कारण उसकी मौत हुई है लेकिन जब पूरी बॉडी का परीक्षण किया गया तो उसमें मारपीट की चोट के निशान पुलिस को दिखे इसके बाद पूरा मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक की लास्ट बार फोन पर बातचीत एक व्यक्ति से होना पाई गई जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई घटना वाले दिन मृतक के साथ नवीन पटेल के साथ देखा गया और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें मृतक राधेश्याम इसको भी किसी व्यक्तियों के साथ जाता हुआ दिखा पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी गोकुल पिता रतन पटेल और नवीन पिता गब्बू सिंह पटेल को पकड़ा जब इसे पूरे मामले में पूछताछ की गई तो इन्होंने राधेश्याम पटेल को मारना स्वीकार किया उन्होंने बताया कि पुराने लेनदेन की बात को लेकर उससे विवाद हुआ था जिसके कारण उसके साथ जमकर मारपीट की थी और उसे कनाडीया क्षेत्र में पटक दिया था जिसमें उसकी मौत हो गई पूरे मामले में दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

सम्पत हिल्स कालोनी में घुसे चोर सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

Indore

सम्पत हिल्स कालोनी में घुसे चोर सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

इंदौर के सम्पत हिल्स कालोनी में दो चोर घुस गए उनके सीसीटीवी फुटेज वाइरल हुए है फूटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों कि तालश में जुटी है सम्पत हिल्स कालोनी में दो चोर चोरी कि नियत से अंदर घुस गए उन्होंने कई घरों में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके जब रहवासियों को चोरों के बारे में पता चला तो उन्होंने कालोनी व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी केमरों के फूटेज देखे सूचना पर कानड़िया पुलिस कि टीम भी मौके पर पहुंची थी पुलिस ने फूटेज के आधार पर चोरों कि तलाश शुरू कर दी है घटना के बाद से रहवासी आक्रोषित है

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक ने जहर खाकर की आत्महत्या

Indore

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक ने जहर खाकर की आत्महत्या

इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिक ने अपने घर में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

ब्राउन शुगर की सप्लाई करने आया बदमाश चेकिंग के दौरान पकड़ा

Indore

ब्राउन शुगर की सप्लाई करने आया बदमाश चेकिंग के दौरान पकड़ा

परदेशीपुरा पुलिस ने कल चेकिंग के दौरान एक ऐसे शातिर ब्राउन शुगर सप्लायर को पकड़ा है, जो कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में 12 साल से फरार चल रहा था, वह बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने शहर आया था ।

रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने आपसी विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Indore

रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने आपसी विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने देर रात आपसी विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा कर सुसाइड कर लिया मौके पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरु कर दी है कहते है घर का आपसी विवाद किसी की जान जाने के बाद ही खत्म होता है जी हाँ हम बात कर रहे है ऐसे ही एक विवाद की जहाँ रावजी बाजार थाना क्षेत्र की शनि मंदिर गली में रहने वाले सोना चांदी का व्यापार करने वाले संजय वर्मा और उनकी पत्नी रेखा वर्मा की जंहा आये दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था वही बुधवार रात भी पति पत्नी में विवाद हो गया था विवाद के बाद पति और पत्नी ने अंदर से दरवाजा लगाकर जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो पति पत्नी मृत हालात में पड़े हुए मिले ।

विदेशी नागरिकों के साथ लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

Indore

विदेशी नागरिकों के साथ लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने दो ऐसे जालसाज को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो कि विदेशी नागरिकों के साथ लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दे चुके है दरअसल इंदौर की लसुडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल किंग इन के सामने सर्विस रोड पर बाम्बे हॉस्पिटल के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन कॉलिंग के माध्यम से विदेश के नागरिकों से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं वही पुलिस द्वारा तुरंत एक टीम गठित कर दो लोगो को पकड़ कर पूछताछ की तो दोनो ने अपना नाम अजय तोमर और राहुल माली गुजरात का होना बताया मोबाइल चेक करने पर पता चला कि मोबाइल के माध्यम से गूगल वॉइस एप के जरिए संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिकों को लोन दिलाने के नाम पर बिट पे एप्लीकेशन के माध्यम से उनसे धोखाधड़ी कर विदेशी मुद्रा डॉलर्स अवैध रूप से प्राप्त कर रहे हैं उक्त संबंध में दोनों आरोपियों के पास से चार मोबाइल जब्त किए गए है वही पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले दोनों आरोपी इंदौर में अलग-अलग होटल में रहकर घटना को अंजाम दिया करते थे बहरहाल दोनों आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि विदेशी नागरिकों से लाखों रुपये की जालसाजी कर चुके है फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपीयो से पूछताछ करने के बाद और भी कई खुलासे हो सकते है

↑