Indore
पति ने किया पत्नी पर हमला उपचार के दौरान तोड़ा दम, सिर पर पत्थर मारकर भाग गया आरोपी
इंदौर के खजराना में 4 मई की रात एक पति ने पत्नी पर सोते समय हमला कर दिया था इस हमले में घायल महिला की पांच दिन उपचार चलने के बाद आज मौत हो गई वही दोनो के बीच काफी समय से विवाद चले आ रहा था इस मामले में आरोपी पति अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है खजराना में रहने वाली ममता चौधरी पर उसके पति मोहन निवासी छोटा बागड़दा ने पत्थर से हमला कर दिया था मोहन हमला कर फरार हाे गया परिवार ने उसे देखा ओर अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उसे वेटीलेटर पर रखा गया था गुरूवार सुबह उसकी मौत हो गई पुलिस अब मामले में हत्या की धाराएं बढाएगीभाई ओर मां ने देखा था ममता की चीख सुनकर छोटा भाई महेश और मां वहां पहुंचे थे वह खून से लथपथ पड़ी थी पति मोहन बाहर की तरफ भागता दिखाई दिया परिवार का आरोप है कि खजराना पुलिस ने पांच दिन में आरोपी मोहन को नही पकड़ा इधर बहन की हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी दोनो में चल रहा था विवाद ममता के भाई शिवनारायण ने बताया कि 8 साल पहले दोनों की शादी हुई थी शादी के चार साल बाद दोनों में विवाद हुआ पति आए दिन शराब पीने के चलते ममता के साथ मारपीट करता इसलिये दोनों बच्चों को लेकर खजराना में आ गए 15 दिन पहले मोहन घर आया और ममता से विवाद कर कहा कि छोटा बेटा चेतन उसके साथ रहेगा।





