देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: April 2024

संसदीय सीट के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि में पहुंचे गंजबासौदा जनआशीर्वाद यात्रा निकाली
MadhyaPradesh

संसदीय सीट के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि में पहुंचे गंजबासौदा जनआशीर्वाद यात्रा निकाली

विदिशा रायसेन संसदीय सीट के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि में पहुंचे गंजबासौदा! शिवराज सिंह चौहान बेतली फाटक से जनआशीर्वाद यात्रा लेकर मुख्य मार्गो से होते हुए राजेंद्र नगर पहुंचे जहां पर…

April 26, 2024 · 1 min read
लसुड़िया थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी से मारपीट गर्म चिमटे से जलाया पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Indore

लसुड़िया थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी से मारपीट गर्म चिमटे से जलाया पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज

लसुड़िया क्षेत्र में एक पति द्वारा पत्नी से मारपीट कर गर्म चिमटे से जलाने का मामला सामने आया है । पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है । मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है ।

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

Indore

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

इंदौर केभंवरकुआं थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया पूरा मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से बबलू गहलोत नामक युवक से हुई थी बबलू द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और जब शादी की बारी आई तो वह अपने वादे से मुकर गया जब महिला ने उसे शादी करने के लिए बोला तो उसके साथ मारपीट की और उसे अपशब्द कहे परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है

बाणगंगा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore

बाणगंगा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बाणगंगा पुलिस में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है जो कार से इसकी तस्करी कर रहा था पूछताछ में आरोपी ने एमडी ड्रग्स राजस्थान से लाना कबूल किया है बाणगंगा पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स की खेप आने वाली है वही मुखबिर द्वारा एक कार नंबर भी दिया था सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में एक चेकिंग पॉइंट लगाया था जैसे ही पुलिस को उक्त नंबर की कार आते दिखाई दी तो कार चालक पुलिस को देख भागने लगा जिसका पीछा कर पकड़ा गया कार रोक जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से 40 ग्राम एमडी ड्रग्स पुलिस को मिली वही मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद साजिद है जो सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला है और ड्रग्स राजस्थान से लाना बता रहा है फिलहाल यह ड्रग्स कहां पहुंचने वाली थी इस बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है

पेट्रोल पंप मालिक के साथ मैनेजर ने की लाखों की धोखाधड़ी मैनेजर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज

Indore

पेट्रोल पंप मालिक के साथ मैनेजर ने की लाखों की धोखाधड़ी मैनेजर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप मालिक के साथ वही के मैनेजर ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया पूरे मामले में उसके एक अन्य साथी और पेट्रोल पंप मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है जानकारी के मुताबिक अर्पित कुमार जैन ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उनका कनाडीया क्षेत्र में पेट्रोल पंप है और वहां का मैनेजर दुर्गेश सिंह राजपूत और उसका एक अन्य साथी द्वारा पेट्रोल पंप पर आने वाले रूपयो का गबन किया गया है पुलिस के मुताबिक आरोपी मैनेजर दुर्गेश सिंह और उसके साथी द्वारा जो राशि पेट्रोल पंप के अकाउंट में जानी थी वह उस अकाउंट में नहीं पहुंची और तकरीबन आठ लाख रुपए से अधिक की राशि आरोपियों द्वारा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली गई है जब इस बात की जानकारी पेट्रोल पंप मालिक अर्पित जैन को पता लगा तो उन्होंने पंप मैनेजर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

नगर पालिका परिषद द्वारा दिव्यांग जनों के साथ सफाई कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

MadhyaPradesh

नगर पालिका परिषद द्वारा दिव्यांग जनों के साथ सफाई कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद गंजबासौदा द्वारा दिव्यांग जनों के साथ सफाई कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली! यह मतदाता जागरूकता रैली नगर पालिका भवन से प्रारंभ होकर मुख मार्गो से होती हुई नगर पालिका भवन पहुंची! मतदाता जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी,कर्मचारी सफाई कर्मी तथा दिव्यांगजन शामिल हुए।

मतदाताओं को जागरूक करने का अनूठा प्रयास मतदान का प्रतिशत बढ़ाने साड़ी वॉकथॉन रैली निकाली

MadhyaPradesh

मतदाताओं को जागरूक करने का अनूठा प्रयास मतदान का प्रतिशत बढ़ाने साड़ी वॉकथॉन रैली निकाली

आज शुजालपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एसडीएम अर्चना कुमारी के नेतृत्व में एक साड़ी वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया।

फ्री में सिगरेट नहीं दी तो व्यापारी को थाने में पीटा

Indore

फ्री में सिगरेट नहीं दी तो व्यापारी को थाने में पीटा

इंदौर के पलासिया चौराहा पर जय जोशी की नाश्ते की दुकान है, जहां देर रात पुलिस तुकोगंज ने दुकानदार जय जोशी को दुकान से उठाकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की और जय जोशी को पुलिस ने पीटा ऐसे आरोप जय ने लगाया जय ने यह भी बताया कि उसे और अन्य कुछ और दुकानदारों को पुलिस ने गाड़ी में बैठाया और सभी को मारने के साथ गालियां भी दी, कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ा भी गया है वही जय जोशी ने बताया कि उसे अकेले को गाड़ी में बैठाए रखा और उसके कपड़े उतरवाकर लाठी-डंडों से पुलिस ने पीटा इस मामले में पीड़ित जय जोशी के दोस्त और परिजनों ने मेडिकल भी करवाया और अस्पताल में जाच भी करवाई इस मामले में पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले पुलिसकर्मी फ्री में सिगरेट मांगने आए थे, जिस पर जय जोशी ने मना कर दिया था उसी से पुलिस खफा थी और कल रात 2 बजे दुकान से उठाकर थाना लाए और उसके मारपीट की पीड़ित ने फोटो भी जारी करे, जिसमें पैर, पीठ और अन्य जगह पर भी निशान के चित्र भेजे गए वहीं वरिष्ठ अधिकारी के संज्ञान लगते ही वरिष्ठ अधिकारी ने जांच की बात कही है

TimeNewsWorld

World

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का आरोप- भारत ने चुनावी कवरेज से रोका:अमेरिका बोला- हम राय नहीं देंगे, भारत किसे देश में रहने देगा ये उसका फैसला

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार अवनी डिऐज पहले फेज की वोटिंग यानी 19 अप्रैल को ही भारत छोड़कर चली गईं थीं।

↑