India News
होली पर हुड़दंग मचाने वालो पर रहेगी नजर, मार्गो, चौराहो पर ब्रीथ एनालाइजर मशीन, बॉडी वार्म कैमरे से होगी सख्त चैकिंग। अगर शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए तो वाहन होंगे जप्त
●डीसीपी, यातायात ने अधिकारियों/क्यूआरटी टीमो को क्षेत्र में भ्रमण कर बेहतर बाजार, यातायात व्यवस्था करने के दिये निर्देश● पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री अरविंद तिवारी ने यातायात प्रबंधन पुलिस के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होली त्यौहार पर बेहतर बाजार व्यवस्था करें, माइक एनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा सुव्यवस्थित पार्किंग व नियमो का पालन करवाये, शराब पीकर वाहन चलाने वाले गैर जिम्मेदार वाहन चालकों पर ब्रीथ एनालाइजर मशीन के साथ चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के वाहन जप्त कर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।
Abhishek Raghuvanshi March 25, 2024