Indore
दुष्कर्म के आरोप मे जोधपुर जेल में बंद संत आसाराम बापू की रिहाई की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा
इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर आसाराम बापू समर्थकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा और मांग की 86 वर्षीय बुजुर्ग आसाराम को षड्यंत्र कर जेल में बंद किया गया है जेल में आसाराम बापू की तबीयत खराब है और ना ही उन्हें पैरोल पर रिहा किया जा रहा है और नहीं सही तरीके से उनका इलाज किया जा रहा है उनके इलाज और पैरोल की मांग को लेकर समर्थको ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई है है प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में महिलाएं शामिल हुई महिलाओं ने बताया किआसाराम बापू की हालत गंभीर है जेल में उसी की मांग को लेकर आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर रिहाई को लेकर प्रदर्शन किया रश्मि चतुर्वेदी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि हमारी मांग है कि आसाराम बापू की स्वास्थ्य ठीक नहीं है उनको जेल से रिहा किया जाए इन्हीं मांगों को लेकर आज हमने इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया है ज्ञापन सोपा एडीएम रोशन राय ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि हमने ज्ञापन ले लिया है और उसको आगे ऊपर अधिकारियों तक के पहुंचा दिया जाएगा
Abhishek Raghuvanshi February 8, 2024