Indore
कान्ह सरस्वती और क्षिप्रा नदी शुद्धिकरण को लेकर कलेक्टर ने बताया 600 करोड़ का प्लान
क्षिप्रा शुद्धिकरण को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने अहम् बैठक ली थी ,इस दौरान कान्ह और सरस्वती नदी को भी आने वाले दिनों में साफ़ और स्वच्छ बनाने को लेकर चर्चा की गई,इस बैठक में प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ,नगर निगम और जिला पंचायत के अधिकारी शामिल हुए,कलेक्टर आशीष सिंह ने नदी शुद्धिकरण को लेकर अब तक हुए कामों की जानकारी ली और उसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए,कलेक्टर आशीष सिंह की माने तो आने वाले वर्षों में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के पहले क्षिप्रा नदी को साफ़ और स्वच्छ किया जाना है इसके लिए इसकी सहायक नदी कान्ह और सरस्वती नदी को भी सबसे पहले साफ़ किया जाना ज़रूरी है क्योंकि ये दोनों नदियाँ ही आगे जाकर क्षिप्रा नदी में मिलती है।
Abhishek Raghuvanshi February 20, 2024