Indore
भवरकुआ पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर गैंग का भांडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
इंदौर भवरकुआ पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई है जिसमें से 6 बुलेट 3 पल्सर और एक एक्टिवा वहांन है जानकारी देते हुए क्षेत्रीय एसीपी देवेंद्र सिंह बताया कि क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान बारीकी से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी वहीं इस दौरान एक बदमाश को बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल सहित पकड़ा जिससे जब कागजात के बारे में पूछताछ की गई तो वह दस्तावेज नहीं दे पाया जब बुलेट मोटरसाइकिल के संबंध में जांच की तो वह बुलेट जनवरी माह में भवरकुआ को क्षेत्र से चोरी गई थी जिसके आधार पर बदमाश प्रभु पिता सुखदेव सिंह भाटी जो की राजस्थान का रहने वाला है उसे पकड़ जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने भवरकुआ सहित आसपास के क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है उसने बताया कि वह अपने साथी कपिल सोनी पिता संतोष सोनी निवासी हरगांव जिला देवास को चोरी के वाहन बेच देता था जिसके आधार पर उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से भी चोरी के दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं प्रभु भाटी ने बताया कि वह अपने साथी पवन के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता था जिसके पास दो बुलेट होना बताई गई है फिलहाल पवन अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है वहीं एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह बुलेट वाहन चोरी करने का आर्डर लेते थे और ऑर्डर कोड वर्ड में इन्हें मिलता था जिसमें बुलेट वाहन के लिए घोड़ा शब्द का उपयोग किया जाता था जिसके आधार पर आर्डर मिलते ही वह चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और कम दामों में बुलेट वाहन को बेच देते थे पकड़े गए दोनों आरोपी अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे वहीं अन्य वारदातों के बारे में भी चोरों से पूछताछ की जा रही है
Abhishek Raghuvanshi February 22, 2024