Indore
एमजी रोड थाना क्षेत्र में मोबाइल के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक मोबाइल के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जहां आईफोन के नाम पर यदि के साथ लाखों की धोखाधड़ी की गई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है , जानकारी के मुताबिक राहुल वर्मा नामक की युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने जेल रोड पर एक मोबाइल व्यापारी दीपेश जीवानी से उसने चार आईफोन देकर सौदा किया था लेकिन व्यापारी ने बताया कि यह मोबाइल फोन वह अच्छे महंगे दामों में बेचकर उसे भुगतान कर देगा जिससे उसे अच्छा मुनाफा होगा विश्वास में आकर फरियादी ने उसे अपने चार आईफोन मोबाइल दे दिए लेकिन आरोपी ने समय रहते ना तो उसके मोबाइल फोन वापस किया नाही उसका भुगतान किया परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Abhishek Raghuvanshi January 25, 2024