Indore
कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत का तीन दिवसीय महोत्सव कल से 6 हजार स्क्वेयर फीट में सज रहा राम मंदिर
इंदौर।
TimeNews Desk
• 6 तरह के डोम्स में 170 से अधिक व्यवसायी करेंगें अपने उत्पाद एवं सेवा का प्रदर्शन इंदौर, 12 जनवरी 2024। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने शहर इंदौर में शुक्रवार 12 जनवरी से…
January 13, 2024 · 1 min readIndore
इंदौर।
Indore
, उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा इस वर्ष 34 वा बसंतोत्सव आयोजित किया जा रहा है,,,14 फ़रवरी को वैभव श्री गार्डेन एमआर टेन पर होने वाले इस आयोजन में विभिन्न पहाड़ी कार्यक्रम,फूड फेस्टिवल, और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा,, उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष मीर रंजन नेगी और सचिव सीमा डंगवाल ने बताया कि पर्वतीय बसंतोत्सव में स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न प्रस्तुतियां दी जायेगी साथ ही वरिष्ठ लोगों का सम्मान भी होगा,, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग पहाड़ी भोजन का भी आनंद लेंगे,,
Indore
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक कोरियर बॉय के साथ चोरी की घटना सामने आई है जहां अज्ञात चोर द्वारा लिफ्ट लेने के बहाने उसके बैग से हजारों रुपए निकाल लिए और फरार हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है चोर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही हैविओ, जानकारी देते हुए संयोगितागंज थाना प्रभारी विजय कुमार तिवारी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर की है जहां कोरियर बॉय का काम करने वाला हंसराज नामक युवक कुछ कैसे लेकर एक साड़ी की दुकान पर देने जा रहा था इस दौरान छावनी चौराहे पर अज्ञात युवक ने लिफ्ट लेने के लिए हाथ दिया था हंसराज ने उसे लिफ्ट देते हुए अपनी बाइक पर बिठा लिया और कुछ दूर जाकर अज्ञात युवक उतर गया जब हंसराज साड़ी सेंटर पर पहुंचे और उन्होंने पेमेंट देने के लिए अपना बैग खोला तो बेग में रखे 60 हजार रुपये नही थे इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वही जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी देखें तो उसमें एक अज्ञात बदमाश बाइक पर बैठा हुआ नजर आ रहा है जिसके आधार पर उस बदमाश की तलाश की जा रही है
Indore
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के घर में हुई सनसनी कैसे चोरी की वारदात मामले में पुलिस चोरी किया मामले में सीसीटीवी हाथ लगे हैं जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है तो वहीं कुछ संधिग्तो को भी पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है…।
Indore
इंदौर खजराना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को खजराना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है आरोपी महाराष्ट्र से गांजा लाकर सप्लाई इंदौर शहर में करते थे आरोपियों से 5 किलो 500 ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है पकड़े गए तीनों आरोपी मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले हैं जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि खजराना पुलिस द्वारा स्टार चौराहे के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी इस दौरान तीन व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा जिस पर नंबर भी नहीं थे जब चेकिंग के लिए बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा उक्त आरोपियों को पकड़ने का जब उनसे अपना नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम कुंवर सिंह पिता शोभाराम निवासी ग्राम रूजा तहसील राजपुर जिला बड़वानी सज्जन पिता नाजु बर्डे 25 साल निवासी ग्राम खेड़ी थाना कांटा फोड़ जिला देवास और कैलाश पिता गुमान सिंह बर्डे निवासी ग्राम खेड़ी तहसील कन्नौद जिला देवास का होना बताया जब आरोपियों के पास एक बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 5 किलो 500 ग्राम गांजा होना पाया मौके से ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है उस्ताद में आरोपियों ने बताया कि वह महाराष्ट्र से गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इंदौर में सप्लाई करते थे
Indore
इंदौर थाना क्षेत्र में एक युवती का फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे पर फोटो अपलोड कर उसे पर अश्लील कमेंट किए जाने लगे इसके बाद जब यह बात युति को पता पड़ी तो उसने पुलिस की शरण दी और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है दरअसल खजराना थाना क्षेत्र के शालीमार कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाम की अज्ञात बदमाश द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना दी गई और उसे पर उसके और उसके परिवार के फोटो अपलोड कर उसे पर अश्लील कमेंट किया जा रहे हैं जब यह बात युति को पता पड़ी तो उसने अपने परिजन को यह बात बताई जिसके बाद परिजन और अप थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
Indore
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में आर्थिक अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसे लेकर पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर बदमाशों को सलाखों के पीछे भी भेज रही है ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दुबई ले जाने के नाम पर 50 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है मामला अन्नपुर्णा क्षेत्र का है जंहा दुबई ले जाने के नाम पर 50 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र सिंह नामक आरोपी द्वारा दुबई ले जाने के नाम पर 50 से अधिक लोगों के साथ ठगी करके फरार हो गया है थाना प्रभारी ने बताया कि जितने भी फरियादी हैं वह क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और दुबई टूर के लिए 88 हजार रुपए में आना-जाना और वहां की रहने की व्यवस्था की जवाबदारी टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक महेंद्र सिंह द्वारा ली गई थी लेकिन आरोपी महेंद्र सिंह ने पहले 38000 एक व्यक्ति से लिए थे और बाकी पेमेंट दुबई पहुंचने के बाद देने का कहा था लेकिन आरोपी ने इतने रूपों में सिर्फ फ्लाइट की टिकट करवा कर उन्हें दुबई पहुंचा दिया लेकिन वहां किसी तरह की आरोपी द्वारा बुकिंग नहीं की गई सभी फरियादी वहां पहुंचने के बाद काफी परेशान हुए और कई परेशानियों का उनका सामना करना पड़ा जिसके कारण उनकी दुबई यात्रा पूरी तरह बिगड़ गई फिलहाल जैसे-जैसे फरियादी इंदौर आ रहे हैं और थाने पहुंचकर पुलिस की शरण लेकर आरोपी महेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर रहे हैं फिलहाल अब फरियादियों के बयान होना बाकी है इसके बाद आरोपी महेंद्र सिंह पर और भी धाराएं बढ़ाई जा सकती है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है आरोपी द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है
MadhyaPradesh
आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती की जन्मजयंती है। देशभर में इस दिन को "युंवा दिवस" के रूप में भी मनाया जाता है।
Indore
इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा जंजीर वाला चौराहा के समीप स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में 28 लाख की लागत से विवेक उपवन बनाया जा रहा है जिसको लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।