देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: January 2024

इन्दौर शहर के अन्य बाल आश्रमों में जांच के आदेश
Indore

इन्दौर शहर के अन्य बाल आश्रमों में जांच के आदेश

इन्दौर जिला प्रशासन द्वारा 12 जनवरी को वात्स्यलापुरम जैन ट्रस्ट के आश्रम पर संयुक्त कारवाही की गई थी। कार्यवाही के दौरान 21 नाबालिक बच्चियों को बरामद किया गया था, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने…

January 19, 2024 · 1 min read
आईफोन मोबाइल के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

आईफोन मोबाइल के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक व्यापारी के साथ आईफोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात सामने आई थी जिस्म व्यापारी ने सस्ते दामों पर आईफोन खरीदने के लिए एक युवक से सौदा किया था लेकिन वह लाखों रुपए लेकर फरार हो गया था पूरा मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है गौरतलब है कि पिछले दिनों राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी ने संजय कालरा नामक युवक से सस्ते दामों में आईफोन लेने के लिए सौदा किया था लेकिन आरोपी संजय कालरा द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि उनके द्वारा अकाउंट में पेमेंट डालते ही उन्हें आईफोन मिल जाएंगे विश्वास में आकर फरियादी ने आरोपी संजय कालरा के अकाउंट में 18 लख रुपए ट्रांसफर कर दिए इसके बाद आरोपी संजय ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया और फरार हो गया खुद को धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली थी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था वहीं पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी संजय कालरा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है

इंदौर भंवरकुआ थाना क्षेत्र में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Indore

इंदौर भंवरकुआ थाना क्षेत्र में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

इंदौर में एक बार फिर से तलवार के माध्यम से केक काटकर बर्थडे बनाने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है पूरे मामले में अधिकारियों का कहना की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है तो वही वीडियो भंवरकुआ क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी का बताया जा रहा है….।

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार,4 वाहन किये बरामद

Indore

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार,4 वाहन किये बरामद

वाहन चोरी की घटनाओं में लगातार हो रही घटना देखने को मिल रहा है इसी को देखते हुए छोटी ग्वालटोली पुलिस ने वाहन चेकिंग दोरन एक बदमाश को पकड़ा जिससे चोरी के 4 वाहन बरामद किए .आपको बता दे छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में वाहनों को चोरी की घटनाएं बड़ रही थी इसी को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग शुरू की उसी दौरान युवक संदिग्ध हालत में वाहन से साथ पकड़ा उससे थाने ला कर पूछताछ की तो उससे अपना नाम रितेश बताया उससे सख्ती से पूछताछ की तो उससे कुल 4 चोरी के वाहन बरामद किए रितेश नशे का आदि है और नशे की पूर्ति करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था पुलिस उससे आगे अन्य मामलों में पूछताछ करने में जुटी है

सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर प्रदेश के दो जिलों में ठगी

Indore

सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर प्रदेश के दो जिलों में ठगी

इंदौर में साइबर अपराध की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है जहां एक और आम आदमी साइबर अपराध से ग्रसित है तो वहीं दूसरी ओर क्राइम ब्रांच के ही एडिशनल डीसीपी के सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट का फेक अकाउंट बनाकर प्रदेश के दो जिलों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है…।

घर से नाराज स्कूल की ड्रेस मैं अयोध्या जाने के लिए निकली 2 बहने ई रिक्शा चालक ने पुलिस के हवाले किया

Indore

घर से नाराज स्कूल की ड्रेस मैं अयोध्या जाने के लिए निकली 2 बहने ई रिक्शा चालक ने पुलिस के हवाले किया

इंदौर मैं दो नाबालिक बच्ची स्कूल की ड्रेस मैं घर से नाराज होकर अयोध्या की ओर निकल गई थी वही जब दोनों बच्ची ई रिक्शा में बैठी तो ई रिक्शा चालक ने दोनों बच्चियों को ले जाकर महिला थाने के सुपुर्द कर दिया वही जब बच्चियों से महिला थाने में पूछताछ की गई तो बच्चियों द्वारा बताया गया कि हम दोनों सगी बहने है हमारी कोई घर में सुनता नहीं है इसलिए हम लोग परेशान हैं तो हम अब अयोध्या जाने के लिए घर से निकले थे क्योंकि अयोध्या में अभी हमें खाना और रहना फ्री में मिलेगा वही एडिशनल डीसीपी प्रियंका ने बताया कि जिस तरह अभी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चाएं जोरों पर है उसी को देखते हुए यह दोनों बच्ची घर से नाराज होकर अयोध्या की ओर निकल पड़ी थी वही रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चालक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों को सकुशलता से महिला पुलिस के हवाले कर दिया है वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों की काउंसलिंग कर उनके माता-पिता को सौंप दिया

इंदौर वात्स्यलापुरम जैन ट्रस्ट के चार केयरटेकर के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

Indore

इंदौर वात्स्यलापुरम जैन ट्रस्ट के चार केयरटेकर के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 74 में कई वर्षों से संचालित हो रहे वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट आश्रम पर 12 जनवरी को जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की थी जहां से जिला प्रशासन के द्वारा 21 नाबालिक बच्चियों को बरामद किया गया था जिनकी उम्र 16 वर्ष से भी कम थी और कुछ तो 16 वर्ष के लगभग थी इन नाबालिक बच्चियों को लेकर जिला प्रशासन ने बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला की बच्चिया अलग अलग जिलों की रहने वाली हैं और उनके माता-पिता से आश्रम के लोग बच्चियों को यहां पर लाए थे प्राथमिक रूप से तो वहां पर तमाम सुविधाएं जिला प्रशासन को जांच में मिली थी लेकिन जो रजिस्टर था उसमें 21 बच्चियों के साथ ही अन्य चार बच्चियों का भी जिक्र था लेकिन आश्रम से 21 बच्चिया बरामद हुई थी और चार बच्चियों की जांच पड़ताल जिला प्रशासन अन्य विभागों के सहयोग से कर रही है तो वही पूरा मामला उच्च न्यायालय में भी चल रहा है वहां पर भी पूरे मामले को लेकर जवाब पेश किया जा रहे हैं तो वही पूरे मामले को लेकर विजयनगर थाने पर मारपीट सहित जेजे एक्ट और पास्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है यह प्रकरण आश्रम से जुड़े हुए चार केयरटेकर के खिलाफ दर्ज कराया गया है जो नाबालिक बच्ची आती है उनको इतना प्रताड़ित किया जाता था कि उन्हें उल्टा लटका कर मारपीट की जाती थी यहां तक की सीढ़ियों से बांधकर भी मारपीट की जाती थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है..

नक़ल शाखा में पैसे माँगने वाली क्लर्क को किया नौकरी से बर्खास्त

Indore

नक़ल शाखा में पैसे माँगने वाली क्लर्क को किया नौकरी से बर्खास्त

इन्दौर नक़ल शाखा में पैसे माँगने वाली क्लर्क को किया नौकरी से बर्खास्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला प्रशासन का कड़ा रुख रहेगा कलेक्टर आशीष सिंह ने नकल शाखा में आवेदक से अनुचित पैसे मांगने पर क्लर्क रेखा पाटील को तत्काल नौकरी से बर्खास्त कर दिया है 27 अप्रैल 2013 को रेखा पाटिल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, को तहसील जूनी इन्दौर में अस्थाई रूप से कार्य करने आदेशित किया गया था सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेखा पाटिल द्वारा आवेदक से पैसों की मांग की जा रही थी तहसील जूनी इंदौर में कार्यरत रेखा पाटिल की सेवाऐं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है

22 जनवरी को नहीं होगी मांस और मदिरा की बिक्री कलेक्टर और महापौर ने जारी किए आदेश

Indore

22 जनवरी को नहीं होगी मांस और मदिरा की बिक्री कलेक्टर और महापौर ने जारी किए आदेश

इंदौर में जहां एक तरफ 22 जनवरी को पूरा शहर राममय नजर आएगा, उसी को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारी के दौर लगातार जारी है, तो वहीं शहर में इस दिन शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके आदेश महापौर और कलेक्टर द्वारा जारी किए गए हैं।

अयोध्या से लाई गई मिट्टी को 5100 परिवारों तक कलश के माध्यम से वितरण की जाएगी

Indore

अयोध्या से लाई गई मिट्टी को 5100 परिवारों तक कलश के माध्यम से वितरण की जाएगी

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही भक्तों में उल्लास बढ़ता जा रहा है तो वही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर के वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट को आमंत्रण किया गया है जहा आम नागरिक प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो सकता है इंदौर में भी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जहां भक्तों को अयोध्या से लाई गई मिट्टी कलशों के माध्यम से वितरण की जाएगी और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

↑