ऐसा आदमी जो कभी नहीं सोया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

क्या आपको पता है..?

शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसे नींद न आती हो लेकिन दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है जो पिछले 61 सालों से सोया नहीं है.

वियतनाम के एक गांव ट्रुंग हा में 1942 में जन्मा थाई एनजोक Thai Ngoc पिछले 61 साल से नही सोया है. 80 साल के एनजोक का कहना है कि लंबे अर्से पहले बचपन में उन्हें एक रात बुखार आया था और उस रात के बाद वो फिर कभी नहीं सो पाए. 80 साल की उम्र में भी टहलना, घूमना, खेत में काम करना उनके दिनचर्या में शामिल है. वो रोज बिस्तर पर जाते हैं, आंखें बंद करते हैं, लेकिन नींद नहीं आ पाती. हजारों रातें उन्होंने जाग कर बिताई हैं.

Exit mobile version