अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने PM नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा। मोदी का अमेरिका दौरे का यह तीसरा दिन था। इस मौके पर उन्होंने डिनर के लिए आभार जताया।
उन्होंने कहा, ‘खास सत्कार के लिए मैं दिल से आभारी हूं। मैंने देखा है कि मेहमाननवाजी से प्रभावित होकर कई बार लोग गाना भी गाने लगते हैं। काश! मुझमें भी गाने की कला होती तो मैं भी गाना सुनाता। भारतीय मूल के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे दोनों देशों के लोग एक-दूसरे को बेहतर समझ रहे हैं।’
मोदी और बाइडेन ने दोनों देशों की पार्टनरशिप, दोस्ती, दो महान देशों के विकास, साझेदारी के लिए टोस्ट किया। मोदी ने इस दौरान जिंजर एल पिया। इसमें फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन समेत 200 गेस्ट मौजूद रहे।
PM मोदी के स्पीच की 5 बड़ी बातें
- राष्ट्रपति बाइडेन ने हर चैलेंज को मिशन के तौर पर लिया है। वो बोलने में सॉफ्ट हैं, लेकिन वो एक्शन में स्ट्रॉन्ग हैं। लोकतांत्रिक मूल्य और विविधता दोनों देशों की साझा संपत्ति है।
- स्टेट डिनर में शामिल लोगों ने इस शाम को और खास बनाया है। ये सभी विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं और भारत-अमेरिका संबंधों की विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- भारतीय मूल के लोगों का अमेरिका के विकास में अहम योगदान रहा है। अब उनमें से कुछ लोग व्हाइट हाउस में भी पहुंच चुके हैं। में भारत-अमेरिका के रिश्तों को और आगे लेकर जाना है।
- भारत और अमेरिका के लोग अब एक दूसरे को बेहतर समझते हैं। भारतीय बच्चे हैलोइन पर स्पाइडर मैन बनते हैं और लोग नाटो-नाटो गाने पर डांस करते हैं।
- पिछली बार जब अमेरिका में मेरे लिए बैंक्वेट आयोजित किया गया था तब मेरा नवरात्रि व्रत था, मैंने कुछ नहीं खाया था। आपने पूछा था कि क्या मैं कुछ भी नहीं खाउंगा, लेकिन मैं सच में ऐसा नहीं कर सकता था। लेकिन तब आपकी प्रेम से मुझे कुछ खिलाने की इच्छा पूरी हो गई।
बाइडेन ने रबिंद्रनाथ टैगोर की कविता सुनाई
बाइडेन ने रबिंद्रनाथ टैगोर की कविता ‘वेयर द माइंड इज विदआउट फियर’ के कुछ अंश सुनाए। उन्होंने कहा, ‘ये भारत-अमेरिका के संबंधों का नया दौर है। मैंने PM मोदी के साथ शानदार समय बिताया। हमें दोनों देशों के रिश्तों को और आगे लेकर जाना है।
व्हाइट हाउस के PM मोदी के लिए रखे गए स्टेट डिनर की तस्वीरेंं…
जब PM व्हाइट हाउस पहुंचे PM मोदी
जिंजर एल से टोस्ट रेज किया
स्टेट डिनर की शुरुआत में शराब के साथ टोस्ट रेज किया जाता है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शराब की बजाय जिंजर एल का इस्तेमाल किया। 2009 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्टेट डिनर के लिए गए थे तो उन्होंने बराक ओबामा के साथ पानी से टोस्ट रेज किया था।
स्टेट डिनर में पहुंचे बिजनेस लीडर्स की तस्वीरें…
स्टेट डिनर में पहुंचे पॉलिटिकल लीडर्स…
स्टेट डिनर में ये गेस्ट्स मौजूद रहे…
भारत से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, एस जयशंकर, अजीत डोभाल, विनय मोहन क्वात्रा, अशरफ मंसूर दाहोद, शमीम अशरफ दाहोद, विवेक कुमार, आनंद महिंन्द्रा, दीपक मित्तल, अरिंदम बागची स्टेट डिनर में शामिल हुए। वहीं, भारतीय मूल के भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता एम. नाइट श्यामलन, पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन और CEO इंद्रा नूयी, राज नूयी, सत्या नडेला, अनु नडेला, सुंदर पिचाई, अंजली पिचाई सहित कई लोग डिनर का हिस्सा बने।
इसके अलावा अमेरिका से सैम ऑल्टमैन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, पूर्व स्पीकर, नैंसी पेलोसी, एमे बेरा, टिम कुक, गैरी डिकरसन, अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, रूफस गिफोर्ड, जेम्स मर्डोक, मार्टिन लूथर किंग III भी रात्रिभोज में नजर आए।
जिल बाइडेन ने पसंदीदा शेफ से बनवाया खाना, सबकी पसंद का ध्यान रखा
स्टेट डिनर में परोसा जाने वाला खाना तैयार करने की जिम्मेदारी फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने अपनी पसंदीदा शेफ नीना कर्टिस को दी थी। स्टेट डिनर में शामिल होने वाले मेहमानों की भोजन संबंधी पसंद का पूरा ध्यान रखा गया।
मेन्यू में कई एक्जॉटिक डिशेज के साथ इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर को देखते हुए मिलेट्स से बने व्यंजन भी शामिल किए गए। स्टेट डिनर में मोदी को नींबू-डिल दही सॉस, कुरकुरा बाजरा केक, समर स्क्वाश, मसालेदार बाजरा और ग्रिल्ड मकई कर्नेल सलाद, कम्प्रेस्ड तरबूज, टैंगी एवोकाडो सॉस, भरवां पोर्टोबेलो मशरूम, मलाईदार केसर वाला रिसोट्टो, गुलाब और इलायची वाला स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक परोसा गया।
फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पिछले एक हफ्ते से इस डिनर की तैयारी को मॉनिटर कर रही थीं। उन्होंने गेस्ट शेफ के तौर पर कैलिफोर्निया की शाकाहारी शेफ नीना कर्टिस को चुना है। शेफ नीना व्हाइट हाउस के शेफ क्रिस कॉमरफोर्ड और सूसी मॉरिसन के साथ मिलकर डिशेज तैयार कीं।
स्टेट डिनर क्या है और अमेरिका में ये परंपरा कितनी पुरानी है?
स्टेट डिनर का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति आवास यानी व्हाइट हाऊस में होता है। स्टेट डिनर का आयोजन अक्सर किसी देश से करीबी दिखाने के लिए किया जाता रहा है। व्हाइट हाउस हिस्ट्री एसोसिएशन के मुताबिक किसी देश के स्टेट हेड के सम्मान में आयोजित होने वाला राजकीय भोज अमेरिका का सबसे भव्य और सबसे ग्लैमरस कार्यक्रम में से एक है। अमेरिका स्टेट विजिट पर आने वाले मेहमानों को वहां के राष्ट्रपति द्वारा ये पारंपरिक तौर पर सम्मान देने का एक तरीका है।
अमेरिका में स्टेट विजिट की परंपरा 1800 ईस्वी में में शुरू हुई है। शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को स्टेट विजिट पर आमंत्रित करते थे। बाद में विदेशी मेहमानों को स्टेट विजिट पर बुलाने की परंपरा शुरू हुई। स्टेट विजिट पर आने वाले मेहमानों को शुरू से स्टेट डिनर देने की परंपरा रही है। व्हाइट हाउस में होने वाले स्टेट डिनर में बुलाए जाने वाले पहले मेहमान हवाई प्रांत के राजा कलाक्वा थे। 22 दिसंबर 1874 को अमेरिकी राष्ट्रपति उलिसिस ग्रांट और उनकी पत्नी जूलिया ग्रांट ने उनके लिए स्टेट डिनर का आयोजन किया था।
