बुशरा के पूर्व पति बोले- इमरान ने मेरी शादी तुड़वाई:कहा- शिष्य बनकर घर आए थे खान, नौकर से कहकर बाहर भी निकलवाया था
तस्वीर में इमरान खान अपनी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के साथ नजर आ रहे हैं। (फाइल) पाकिस्तान की जेल में बंद PM इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मानेका ने कहा है कि इमरान ने उनकी शादी तुड़वा दी थी।
पाकिस्तान की जेल में बंद PM इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मानेका ने कहा है कि इमरान ने उनकी शादी तुड़वा दी थी। जियो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में खावर ने कहा- हम 28 साल से शादीशुदा थे और अपने जीवन में खुश थे। इमरान बुशरा के शिष्य बनकर घर में घुसे और धीरे-धीरे उनकी शादी तुड़वा दी।
खावर ने आगे बताया- इमरान कई बार मेरी इजाजत के बिन घर में आते थे। मुझे बुशरा का इमरान के संपर्क में रहना पसंद नहीं था। मैंने एक बार अपने नौकर से कहकर इमरान को घर से बाहर भी निकलवाया था। खावर ने बताया कि बुशरा इमरान से बात करने के लिए एक दूसरे फोन का इस्तेमाल करती थी तो इमरान ने बुशरा की दोस्त फराह गोगी के हाथ भिजवाया था।
तस्वीर बुशरा के पूर्व पति खावर फरीद मानेका की है। (फाइल)
खान से बात करने के लिए अलग फोन इस्तेमाल करती थी बुशरा
बुशरा और खावर के 5 बच्चे हैं। खावर ने बताया कि तलाक के बाद उनकी 14 साल की बेटी कई दिनों तक रोती रहती थी। खावर ने कहा- इस्लामाबाद में बुशरा की इमरान से मुलाकात उसकी बहन मरियम ने करवाई थी। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। खान से बातचीत के दौरान बुशरा मेरा फोन भी नहीं उठाती थी। तलाक से 6 महीने पहले ही वो पंजाब में अपने घर रहने चली गई थी।
खावर ने आगे कहा- मेरी लाख कोशिशों के बाद भी बुशरा वापस घर लौटने को तैयार नहीं हुई। इसके कुछ महीनों बाद बुशरा की दोस्त फराह ने मुझे मैसेज करके तलाक के लिए कहा। मैंने बुशरा के घर जाकर पूछा कि क्या वो तलाक चाहती है, तो उसने इनकार नहीं किया। वो सिर झुकाकर खड़ी रही। इसके बाद नवंबर 2017 में खावर ने बुशरा को तलाक के पेपर्स भिजवा दिए थे।
खावर ने बताया कि तलाक के डेढ़ महीने में ही बुशरा और इमरान ने शादी कर ली थी। उन्होंने इद्दत का समय पूरे होने का भी इंतजार नहीं किया। इस्लाम धर्म में करीब 4 महीने का इद्दत पूरा करना जरूरी माना जाता है। इस दौरान महिला किसी और से शादी नहीं कर सकती।
कैसे हुई इमरान-बुशरा की शादी?
इमरान-बुशरा की शादी को लेकर भी कई दिलचस्प किस्से हैं। कहा जाता है कि बुशरा को सपना आया था कि अगर इमरान की शादी उनके परिवार में हो जाए तो वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इसके बाद बुशरा ने इमरान की शादी अपनी बहन और बेटी से कराने की कोशिश की, लेकिन इमरान नहीं माने, तब बुशरा ने पहले पति से तलाक लेकर खुद ही इमरान से शादी कर ली थी।
बुशरा ने 2017 में पहले पति से तलाक लिया था। इसके बाद 18 फरवरी 2018 को 66 साल के इमरान ने 44 साल की बुशरा से शादी कर ली थी।
शादी से पहले तक नहीं देखा था बुशरा का चेहरा
इमरान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के पहले उन्होंने बुशरा का चेहरा नहीं देखा था। खान ने कहा था, ‘मैंने उन्हें बिना देखे ही प्रपोज किया था क्योंकि वह मुझसे कभी भी बिना अपना चेहरा ढंके नहीं मिलती थीं।’
इमरान ने कहा था कि शादी से पहले उन्होंने बुशरा के घर पर उनकी एक पुरानी तस्वीर ही देखी थी। बुशरा बीबी का जन्म 16 अगस्त 1974 को पाकिस्तान के पाकपट्टन शहर में हुआ था। वह पाकिस्तान के पंजाब में एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माने जाने वाले वट्टू खानदान से आती हैं। बुशरा की जन्मस्थली पाकपट्टन शहर लाहौर से 250 किलोमीटर दूर स्थित है।
2015 में हुई थी इमरान और बुशरा की पहली मुलाकात
इमरान और बुशरा बीबी की पहली मुलाकात सूफी संत बाबा फरीद की दरगाह पर हुई थी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान अक्सर पाकपट्टन में स्थित बाबा फरीद की दरगाह पर जाया करते थे। दरगाह से लौटते समय अक्सर वह कुछ देर उस इलाके के प्रभावशाली माने जाने वाले मनेका परिवार यानी बुशरा के यहां भी रुकते थे।
बुशरा भी सूफी मत को मानने वाली रही हैं और उन्हें कई लोग आध्यात्मिक गुरु या पिंकी पीरनी (पवित्र महिला) भी कहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान को बुशरा के सूफीवाद से जुड़ाव ने ही अपनी ओर आकर्षित किया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 5 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 9 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 9 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 9 घंटे पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 10 घंटे पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 10 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 10 घंटे पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 1 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहले
Worldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 10 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
Worldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहले
Worldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहले
Worldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 15 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 15 दिन पहले
