देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

नीदरलैंड का चुनाव जीते इस्लाम-विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स:पाक को आतंकी देश कहा था; कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर भारत का समर्थन किया

तस्वीर नीदरलैंड में चुनाव जीते इस्लाम विरोध नेता गीर्ट वाइल्डर्स की है। (फाइल) नीदरलैंड में फ्रीडम पार्टी (PVV) के इस्लाम-विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने आम चुनाव में जीत हासिल कर ली है। वो देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

Abhishek Raghuvanshi24 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नीदरलैंड में फ्रीडम पार्टी (PVV) के इस्लाम-विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने आम चुनाव में जीत हासिल कर ली है। वो देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। BBC ने बताया कि एग्जिट पोल के मुताबिक वाइल्डर्स की पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली है। गीर्ट वाइल्डर्स ने कहा कि PVV को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, हम शासन जरूर करेंगे।

BBC के मुताबिक, नीदरलैंड में सरकार बनाने के लिए गीर्ट को गठबंधन की जरूरत होगी। इसमें शामिल होने के लिए उन्हें दूसरी पार्टियों को मनाना पड़ेगा। नीदरलैंड्स की संसद में 150 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए PVV को 76 सांसदों का समर्थन चाहिए।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर नीदरलैंड में चुनाव जीते इस्लाम विरोध नेता गीर्ट वाइल्डर्स की है। (फाइल) - Dainik Bhaskarतस्वीर में गीर्ट वाइल्डर्स चुनाव के दौरान वोट डालते नजर आ रहे हैं।

नूपुर शर्मा के पैगंबर विरोधी बयान पर तारीफ की थी
धुर दक्षिणपंथी पॉलिसी की वजह से चुनाव से पहले नीदरलैंड की 3 बड़ी पार्टियों ने सरकार बनाने के लिए गीर्ट का साथ देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब उनका ये फैसला बदल सकता है। गीर्ट वाइल्डर्स उन चंद लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए नूपुर शर्मा के बयान पर उनका बचाव किया था।

वाइल्डर्स ने कहा था कि नुपुर को पैगंबर मोहम्मद के बारे में सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट कर नुपुर के बयान का पुरजोर समर्थन किया था। गीर्ट ने नूपुर को हीरो बताया था। गीर्ट ने आगे कहा था- नूपुर शर्मा पर दुनिया को गर्व होना चाहिए। उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए। भारत एक हिंदू देश है और भारत सरकार को इस्लामी नफरत के खिलाफ हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए।

वाइल्डर्स ने कहा था- भारत सरकार के नेतृत्व में तरक्की करेगा कश्मीर
इसके अलावा वाइल्डर्स ने कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने पर भी भारत सरकार का समर्थन किया था। वाइल्डर्स ने कहा था- भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जबकि पाकिस्तान में आतंक का राज है। आर्टिकल 370 को हटाना सही फैसला है और दुनिया को इसका समर्थन करना चाहिए। ये भारत का आंतरिक मसला है। हमें कश्मीर के घर वापसी पर स्वागत करना चाहिए। भारत के नेतृत्व में वहां के लोगों का बेहतर विकास होगा।

पॉलिटिको के मुताबिक, गीर्ट की जीत का यूरोप की राजनीति पर गहरा असर पड़ेगा। वाइल्डर्स यूरोपियन यूनियन से भी नीदरलैंड को हटाना चाहते हैं। नीदरलैंड्स के चुनावों में शरणार्थी एक अहम मुद्दा थे। वाइल्डर्स ने चुनाव कैंपेन के दौरान ये स्पष्ट कर दिया था कि वो शरण मांगने वाले प्रवासियों को देश में नहीं आने देंगे।

पिछले साल नीदरलैंड आने वाले शरणार्थियों की संख्या लगभग दोगुनी होकर 2.20 लाख तक पहुंच गई थी। रूस-यूक्रेन जंग इसकी एक बड़ी वजह थी। वाइल्डर्स की इस्लाम विरोधी बयानबाजी PVV के चुनावी अभियान का हिस्सा रही है।

हिजाब-कुरान को बैन करने का सुझाव दिया
पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर हिजाब को गैरकानूनी घोषित करने के साथ-साथ मस्जिदों और कुरान पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। एग्जिट पोल के बाद हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने वाइल्डर्स को तुरंत बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- यहां बदलाव की हवाएं तेज हैं।

BBC के मुताबिक, यूरोप के कई कट्टरवादी नेता वाइल्डर्स को बधाई दे रहे हैं। फ्रांस की राष्ट्रवादी नेता मरीन ले पेन ने कहा है कि इससे पुष्टि होती है कि लोग राष्ट्रीय पहचान के बचाव के पक्ष में हैं। चुनाव अभियान के दौरान गीर्ट ने अपने इस्लाम विरोधी बयानों में भी बदलाव किया था। उन्होंने कहा था कि देश में अभी कई दूसरे मुद्दे हैं, जो इससे ज्यादा जरूरी है।

गीर्ट ने कहा था कि वो मस्जिदों और मदरसों पर पाबंदी लगाने की अपनी नीति को टालने के लिए भी तैयार हैं। नीदरलैंड के चुनाव में फिलहाल दूसरे नंबर पर वामपंथी गठबंधन (PvdA/gl) है, जिसे 25 सीटें मिली हैं। पार्टी के नेता टिमरमेंस ने साफ कर दिया है कि वो सरकार बनाने के लिए वाइल्डर्स का साथ नहीं देंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 10 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहले
डोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 15 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 15 दिन पहले
↑