नॉर्थ कोरिया ने पहली बार दिखाए अपने परमाणु हथियार:ये अमेरिका तक तबाही मचाने में सक्षम, तानाशाह किम जोंग उन ने निरीक्षण किया

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

नॉर्थ कोरिया ने मंगलवार को अपने परमाणु हथियारों का नया जखीरा दुनिया के सामने पेश किया है। वहां की सरकारी मीडिया एजेंसी KCNA ने इन हथियारों की फोटो जारी की हैं। स्टेट मीडिया ने बताया कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने वहां के न्यूक्लियर वेपन इंस्टीट्यूट का दौरा कर नए परमाणु हथियारों और दुश्मन पर काउंटर अटैक ऑपरेशन का मुआयना किया है।

दरअसल, नॉर्थ कोरिया ने पहली बार अपने परमाणु हथियार दुनिया को दिखाए हैं। ऐसा उस समय हुआ है जब अमेरिका का वॉर शिप मिलिट्री ड्रिल्स के लिए साउथ कोरिया आया है। नॉर्थ कोरिया ने और भी खतरनाक परमाणु हथियार बनाने की बात कही है।

नॉर्थ कोरिया में परमाणु हथियारों का मुआयना करते हुए किम जोंग उन

नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियार छोटे फिर भी अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम
नॉर्थ कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को हवासैन-31 नाम दिया है। न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नॉर्थ कोरिया के हथियार बेशक छोटे हैं फिर भी इन्हें इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाकर अमेरिका और साउथ कोरिया में तबाही मचाई जा सकती है।

सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्यून सू के मुताबिक मंगलवार को पहली बार ऑफिशियली दिखाए गए नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियार 2016 के मुकाबले बड़े हैं। इससे परमाणू हथियार बनाने में उनकी तरक्की साफ दिख रही है।

- Advertisement -
किम जोंग उन के न्यूक्लियर फैसिलिटी के दौरे के समय कई सैन्य अधिकारी उन के साथ रहे।

अमेरिका बोला नॉर्थ कोरिया को परमाणु मुक्त करने की कोशिश जारी रहेगी
मंगलवार को नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियारों की तस्वीर सामने आने के बाद अमेरिका एक्टिव हो गया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने नॉर्थ कोरिया को परमाणु मुक्त करने की अपनी कोशिशों को जारी रखने की बात कही है।

जॉन किर्बी ने कहा कि अब नॉर्थ कोरिया के पास हथियार भी तैयार हैं और उन्हें दागने के लिए मिसाइल भी हैं। इसके बाद उनका फोकस तेजी से और भी बड़े हथियार बनाने पर होगा।

वहीं, किम जोंग उन के न्यूक्लियर फैसिलिटी का निरीक्षण कर कहा कि हमारा दुश्मन कोई एक देश या ग्रुप नहीं है। बल्कि हमें दुनिया में हो रही किसी भी जंग से सचेत रहना है। किम जोंग उन ने यह भी कहा कि परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने के पीछे केवल खुद को सुरक्षित रखना ही हमारा मकसद है।

परमाणु हथियारों के निरीक्षण के दौरान किम जोंग उन की बताई गई बातों को नोट करते अधिकारी

अमेरिका के आगे झुकने को तैयार नहीं नॉर्थ कोरिया
अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया का परमाणु हथियार हासिल करने के लक्ष्य को पाबंदियों से कुचलने की कई बार कोशिशें की है। स्टेटिस्टा रिसर्च डिपार्टमेंट के अनुसार उत्तर कोरिया सबसे ज्यादा पाबंदियों वाले देश में चौथे नंबर पर आता है। इस पर करीब 2 हजार से ज्यादा पाबंदियां लगी हुई हैं।

इसके बावजूद नॉर्थ कोरिया अपने हथियारों का परीक्षण करने में पीछे नहीं हट रहा है। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल तक नॉर्थ कोरिया ने 11 मौकों पर 20 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है।

Exit mobile version