अमेरिका में शुक्रवार को 5 स्टेट में 53 टॉरनेडो आए हैं। ये अर्कान्सस, टेनेसी, इलिनॉयस, विसकॉन्सिन लोवा और मिसिसिपी स्टेट में देखे गए। तूफान के चलते सेंट्रल अमेरिका में करीब 3 लाख घरों में बिजली गुल हो गई है। अर्कान्सस में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं करीब 30 लोगों के घायल होने की खबर है।
टॉरनेडो को देखते हुए अर्कान्सस में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। यहां करीब 65 हजार लोगों के घरों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। अर्कान्सस के लिटिल रॉक शहर में टॉरनेडो की वजह से करीब 2100 घर नष्ट हो गए। इलिनॉयस में तूफान की वजह से एक कॉन्सर्ट की छत गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं।
इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मिसिसिपी पहुंचे थे, जहां टॉरनेडो की वजह से 26 लोगों की मौत हो गई थी।
अमेरिका में टॉरनेडो से मची तबाही की 10 तस्वीरें…
