भाजपा के 9 वर्षों के कार्यकाल की चर्चा के दौरान बोले सांसद धारा 370 खत्म कर पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी भाजपा ने

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रिपोर्टर मयंक बाजपेई उन्नाव । क्षेत्र के बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी दरबार के सत्संग भवन में केंद्र सरकार द्वारा 9 सालों के कार्यों को जनता के सामने प्रस्तुत करते हुए सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि देश में जय श्री राम कहने वालों की गोलियां मारी जाती थी आज भव्य विशाल राम मंदिर अयोध्या में ,काशी में विश्वनाथ मंदिर और मथुरा मे धार्मिक आस्था के केंद्र श्री कृष्ण की जन्मस्थली का विकास कराया जा रहा है। लखनऊ से कानपुर जाने के लिए एक्सप्रेस वे से औद्योगिक नगरी कानपुर से लखनऊ की दूरी 45 मिनट की होगी। आज बिजली की कोई समस्या नहीं है ।80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मोदी सरकार की ही बदौलत है।आज कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी है ।आज पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख मांग रहा है। विपक्षी दलों की एकता मेढ़क को तोलने जैसा है।विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि 9 सालों में भगवंतनगर क्षेत्र में 100 बेड का अस्पताल, फायर ब्रिगेड सहित सैकड़ों सड़को,तीन पुल का निर्माण कर गगा के कटरी क्षेत्र के पिछड़े स्वरूप को बदलकर विकास से जोड़ा गया है।सालों में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है तुष्टिकरण जैसे शब्द अब नहीं है। कार्यक्रम को विधायक पंकज गुप्ता ,श्रीकांत कटियार, अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष अवधेश कटिहार,जिला महामंत्री आशीष वाजपेई अटल ,जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने संबोधित किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविंद नारायण शुक्ला, अमितेश सिंह नंदू ,संजय तिवारी, नागेंद्र द्विवेदी, सुभाष शर्मा ,हेमंत द्विवेदी, लाला तिवारी, अनिल बाजपेई, महेश गुप्ता ,राजा शुक्ला, संजय पांडेय, बच्चू सिंह आदि रहे।

Exit mobile version