दवा एसोसिएशन ने औषधि निरीक्षक को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उन्नाव। मंगलवार को उन्नाव दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक बाजपेई, महामंत्री रिषभ पांडे ने दवा एसोसिएशन की तरफ से दवा दुकनदारों को आम तौर पर दवा बिक्री में आने वाले समस्याओं को लेकर औषधि निरीक्षक अशोक कुमार को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर उसने समाधान की मांग की इस दौरान औषधि निरीक्षक ने ज्ञापन को लेकर जल्द से जल्द उसके समाधान करने की बात कही। गौरतलब है, कि उन्नाव दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार दवा विक्रेताओं के हितों के लिए कार्य कर रही है। जिस क्रम में चार सूत्रीय ज्ञापन में दवा विक्रेताओं के हित में जारी आनलाईन पोर्टल के इस्तेमाल और उसके इस्तेमाल का तरीका आदि प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मयंक बाजपेई, महामंत्री ऋषभ पांडे ने औषधि निरीक्षक से एक कार्यशाला के माध्यम से दवा दुकानदारों को औषधि विभाग द्वारा जारी नवीनतम दिशा निर्देशों के संबंध में दवा विक्रेताओं को जागरूक करने की बात भी कही।

Exit mobile version