उन्नाव। सदर तहसील का तहसील दिवस डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 153 फरियादी पहुंचे जिनमें से मौके पर मात्र 6 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में डीएम द्वारा राजस्व विभाग की 74, पुलिस विभाग की 39, विकास विभाग की 05 सहित अन्य विभागों की 35 शिकायतों को सुना गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश, एसडीएम सदर नमृता सिंह, सीओ सदर आशुतोष कुमार, उपनिदेशक कृषि मुकुल तिवारी, सीवीओ डा0 अनिल पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 नीलम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
