राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद व नगर अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर बीजेपी कार्यालय से बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने डिजिटल प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ इंदौर संभाग की विधानसभा सीटों पर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह रथ प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने में काफी कारगर साबित होगा।

पुरे प्रदेश में सभी विधानसभा क्षैत्र में भाजपा अपने डिजिटल रथ से पार्टी द्वारा विकास कार्यो का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से इंदौर शहर कार्यालय से रथ यात्रा को हरि झंडी दिखाई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 230 विधानसभाओं में प्रचार रथ की शुरुआत की गई है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया है। इंदौर संभाग की सीटों पर यह 37 रथ आज रवाना हो रहे हैं। इन रथों के अंदर केंद्र और प्रदेश सरकार ने देश, एमपी के विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, नौजवानों को नव अवसर दिए है, वो दिखाने के लिए जितनी भी योजनाएं हैं, इस रथ के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश है।

Exit mobile version