कैलाश विजयवर्गीय ने जीत का श्रेय मोदी, शाह व नड्डा को दिया, कहा- छत्तीसगढ़ व राजस्थान में लाड़ली बहना योजना थी क्या..

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने विधानसभा-1 में जीत के करीब आ गए हैं। मीडिया से उन्होंने बात करते हुए कहा कि म.प्र., छत्तीसगढ़ व राजस्थान में जीत का श्रेय रणनीतिकार अमित शाह, जे.पी. नड्डा और सबसे ऊपर नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा में एक महीने पहले से ही यह कहा रहा था म.प्र. में हम 160 सीटों से ज्यादा जीतेंगे और इंदौर की सभी 9 सीटे जीतेंगे।

विजयवर्गीय ने कहा छत्तीसगढ़ की जीत सबसे अलग और शानदार रही। वहां पार्टी को काफी मेहनत करना पड़ी। म.प्र. में जीत के लिए लाड़ली बहना योजना को लेकर सवाल पूछा गया तो विजयवर्गीय का कहना था क्या छत्तीसगढ़ में लाड़ली बहना योजना थी क्या, क्या राजस्थान में लाड़ली बहना योजना थी क्या? उन्होंने कहा यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जे.पी. नड्डा की रणनीति का बड़ा कारण है और कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की। म.प्र. का मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर वे बोले इस तरह के प्रश्न अभी नहीं पूछे जाने चाहिए। आपको बता दें दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय की बंद कमरे में मीटिंग हुई जो म.प्र. की राजनीति में काफी चर्चा में है। हालांकि विजयवर्गीय ने इस बैठक को सामान्य बैठक बताई। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की विधानसभा-1 से उम्मीदवार है और उनके सामने कांग्रेस के संजय शुक्ला मैदान में है।

Exit mobile version