कांग्रेसियों ने भाजपाध्यक्ष को भेट किया तिरंगा…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। स्वाधीनता दिवस से पूर्व कांग्रेस ने भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणधीवे को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेट किया।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल,सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव,अनूप शुक्ला,गिरीश जोशी,घनश्याम जोशी के नेतृत्व मे स्वाधीनता दिवस के पूर्व प्रत्येक वर्ष चलने वाले अभियान के अंतर्गत झंडा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। विगत वर्ष आरएसएस कार्यलय,सांसद शंकर लालवानी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव,स्वर्गीय उमेश शर्मा को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया था। कांग्रेस का मानना है,देश की एकता अखंडता संप्रभुता के लिए दलीय राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कहा कांग्रेस ने भेंट किए राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान अपने निवास पर लगाएगें। देश की एकता अखंडता के लिए सभी एक है।

Exit mobile version