आरोपित पर लगे रासुका ताकि कोई ऐसी गलती दोबारा न करे : कैलाश विजयवर्गीय

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आठ साल के बच्चे के जबरन मतांतरण के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि शाजापुर में रहने वाले इलियास कुरैशी ने रतलाम से जैन समाज की महिला और उसके बेटे का अपहरण किया। इसके बाद बेटे का खतना कराकर उसके फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए और मतांतरण कराया। यह अत्यंत चिंताजनक है। ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आरोपित पर रासुका लगाकर कारवाई की बात कही है ताकि इस तरह की वारदात वापस न हो।

Exit mobile version