- विकास की गति को आकाश तक ले जा रहे है विधायक विजयवर्गीय, लगाई विकास कार्यों की झड़ी
इंदौर। अब ग्रिड फेल होने से बिजली कटौती कम से कम होगी, यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है, विधानभा 3 में एमपीबी 200 करोड़ रुपए ग्रिड – सब स्टेशन और वायरिंग के लिए खर्च करेगा| वही केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ रुपए बिजली सुधार के लिए पूरे इंदौर को दिए है। यह बहुत बड़ी बात है, लोगो को 24 घंटे बिजली मिले इसके लिए भाजपा की सरकार बहुत ही तेजी से विकास कार्य कर रही है, सरकार महत्वकांक्षी योजनाएं चला रही है, सभी लोग विकास में सहभागी बने, हम विधानसभा को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए लगातर कार्य कर रहे है, विधानसभा 3 में 80 हजार लोगो का आयुष्मान कार्ड हैं, उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, क्षेत्र 3 बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। यह बाते विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 3 में विकास पर्व पर आयोजित वार्ड 55 में केंद्र सरकार की आर.डी.एस योजना के अंतर्गत 33/11 किलोवाट छमता का सब स्टेशन ग्रिड निर्माण का भूमि पूजन करते हुए कही।
रविवार को विधानसभा 3 में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 55 में विकास पर्व के तहत चार करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
वार्ड 55 के ढक्कन वाला कुआं स्थित राजशाही होटल के पास केंद्र सरकार की आर.डी.एस योजना के अंतर्गत 33/11 किलोवाट के सब स्टेशन ग्रिड निर्माण का सांसद शंकर लालवानी और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने आचार्य पंडितों की उपस्थिति में वेद मंत्रोच्चारो के बीच भूमिपूजन किया।
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 55 में कचनबाग एनक्लेव में ड्रेनेज लाइन का भूमिपूजन किया जो 60 लाख की लागत से होगा। उसके बाद एस एन जी हॉस्पिटल साउथ तुकोगंज में सीमेंट कंक्रीट कार्य और वार्ड के विभिन्न स्थानों पर डामरीकरण सड़क का 40 लाख की लागत से कार्य होगा,उसका भूमिपूजन किया।
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 55 में रतलाम कोठी गार्डन के सौंदर्यकरण कार्य का भूमि पूजन किया जो 19 लाख की लागत से होगा। वही धार कोठी में बोरिंग लाइन का भूमिपूजन किया जो कार्य 25 लाख की लागत से होगा।
उसके बाद विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 55 में छोटी ग्वालटोली में ड्रेनेज लाइन और सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन किया जिसकी लागत 15 लाख 80 हज़ार है।
विधायक आकाश विजयवर्गीय का वार्ड के रहवासियों ने फूलों की पंखुडिया बरसाकर स्वागत किया।
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस दौरान रहवासियों की समस्या सुनी और तुरंत उन समस्याओं का निराकरण करने के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।
रहवासियों की मांग पर विधायक ने रतलाम कोठी गार्डन में ओपन जिम लगाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर पार्षद पंखुड़ी दोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं रहवासी मौजूद थे।
सोमवार को 4.5 करोड़ की लागत से मधुमिलन चौराहे के सौंदर्यकरण के लिए होगा भूमिपूजन समारोह।
विधानसभा 3 में सोमवार को मधु मिलन चौराहा विकास कार्य सौंदर्यकरण कार्य के लिए भूमि पूजन समारोह शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक आकाश विजयवर्गीय भूमि पूजन करेंगे।
