विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए अमित शाह ने आज इंदौर में बूथ सम्मलेन को संबोधित किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/ru4wZ73IRfo

विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए अमित शाह ने आज इंदौर में बूथ सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आज से ही अपने बूथों पर जमकर मेहनत करें और एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनाएं।

 मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बिगुल बजा दिया है। चुनाव अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर में बूथ सम्मलेन कार्यक्रम से की। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज से विधानसभा चुनावों का अभियान शुरू हो गया है। हमें आज से ही एक-एक बूथ पर पूरी मेहनत से जुट जाना है और एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि यहां शिवराज सरकार ने हर समय जनहित के लिए काम किया है  वहीं अमित शाह ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ की सरकार डेढ़ साल चली। कमलनाथ की सरकार ने शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही 51 ऐसी योजनाओं को बंद कर दिया जो जनहित की थीं। इन योजनाओं को केवल इसलिए बंद कर दिया गया, जिससे उन योजनाओं के हिस्से के पैसों की बंदरबांट की जा सके। उन्होंने 18 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान प्रदेश में एक भी नई इंडस्ट्री नहीं आई। लेकिन दलालों को भ्रष्टाचारियों की मौज हो गई। कमलनाथ सरकार के दौरान लुटेरों ने जमकर प्रदेश को लूटा और सरकारी खजाने को खाली कर दिया।

वही अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या मंदिर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लटका रही थी, अटका रही थी और भटका रही थी। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में कोर्ट का फैसला आया और मोदी जी ने राम मंदिर का भूमिपूजन कर दिया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 

- Advertisement -
Exit mobile version