- कल 30 तारीख को एक विराट जनसभा का आयोजन खरगोन के अंतर्गत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाजी उस जनसभा को संबोधित करेंगे.
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा में आने से पूर्व, एक बूथ की बैठक के साथ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नवग्रह मंदिर के पूजन करने के बाद, एक छोटा रोड शो हमने वहां पर रखा है.
- उस रोड शो के माध्यम से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस विशाल जनसभा में स्वागत की तैयारी, खरगोन के हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने उमंग और उत्साह के साथ की है.
- इस विराट जनसभा को जो नौ वर्ष की सरकार की उपलब्धियां हैं, माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में. और मप्र की बीजेपी की सरकार ने जो काम गरीबों के जीवन स्तर को बदलने के लिए, और मप्र और विकास जो एक दूसरे के पर्याय बने हैं.
- इस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां और सरकार के नौ वर्ष के इस ऐतिहासिक कार्यकाल के बारे में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्षजी खरगोन की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
- हमारे सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं. हम सब भी खरगोन, बीजेपी का हमारा नेतृत्व हमारे सीएम भी खरोगन में रहेंगे. और निमाड़ क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता भी उस जनसभा के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वहां उपस्थित रहेंगे.
