मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम सप्ताह में पूरी ताकत झोंक रही कांग्रेस पार्टी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ की 33 सभाएं और रोड शो

राहुल गांधी 11 कार्यक्रम में, प्रियंका गांधी 4 कार्यक्रम में और श्री खड़गे 5 कार्यक्रम में और कमलनाथ 13 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी करेंगे आठ जनसभाएं दो रोड शो और एक कॉर्नर मीटिंग

9 नवंबर को अशोक नगर और चंदेरी में जनसभा जबलपुर में रोड शो
10 नवंबर को सतना और राजपुर में जनसभा
13 नवंबर जावद और टिमरनी विधानसभा में जनसभा, भोपाल में रोड शो, भोपाल में कॉर्नर मीटिंग।
14 नवंबर को विदिशा और खरगापुर में जनसभा

- Advertisement -

कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे 9 सभाएं जिनमें से आठ जनसभा और एक कॉर्नर मीटिंग शामिल। खड़गे जी की अब तक 4 सभाएं हो चुकी हैं और अंतिम सप्ताह में 5 और सभाएं होंगी।

14 नवंबर को सेवड़ा और श्योपुर में जनसभा।
15 नवंबर को आमला और बैरसिया में जनसभा और भोपाल में कॉर्नर मीटिंग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चार सभाओं को संबोधित करेंगी

9 नवंबर को चित्रकूट और रीवा में जनसभा को संबोधित करेंगी।
15 नवंबर को दतिया और सिन्हावल में जनसभा को संबोधित करेंगी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे 13 कार्यक्रम

9 नवंबर को बंडा, राहतगढ़ और बड़ा मलहरा में जनसभा
10 नवंबर को हरसूद, मांधाता और खंडवा में जनसभा
11 नवंबर को पृथ्वीपुर और सागर में जनसभा
13 नवंबर को पिपरिया, सिवनी मालवा और शामपुर में जनसभा
14 नवंबर को दिमिनी और मुरैना में जनसभा

Exit mobile version