मंत्री सिलावट को मिला पं. रविशंकर शुक्ल स्मृति उत्कृष्ट मंत्री सम्मान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर । प्रदेश के कद्दावर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को जनोन्मुखी कार्य एवं संसदीय गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में उल्लेखनीय योगदान के लिये पं. रविशंकर शुक्ल स्मृति उत्कृष्ट मंत्री सम्मान प्रदान किया गया हैं। यह सम्मान और प्रशस्ति पत्र मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भोपाल में आयोजित गरिमामय समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट को प्रदान किया गया। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई गणमान्य मंत्री भी उपस्थित थे।

Exit mobile version