इंदौर।16 नवंबर 2023।भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने इंदौर नगर की जनता से अपील की है कि इंदौर नगर के सभी परिवारजन कल 17 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान का बटन दबाकर हमारे सभी भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाएं साथ ही कहां की आपका यह वोट मध्य प्रदेश के विकास में, आपका यह वोट भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार को रफ्तार से चलने में और आपका यह वोट राष्ट्र और मध्य प्रदेश का गौरव बनाने में काम आने वाला है इसलिए इंदौर की जनता से आवाहन करता हूं कि अपने मत का प्रयोग जरूर करें और भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर बहुमत से विजय बनाएं।
