मंगलवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महू पहुंचे। नड्डा जाम गेट से बाय रोड महू आए, इस दौरान ड्रीम लैंड चौराहे पर जेपी नड्डा ने नुक्कड़ सभा को संबोधित भी किया।
नुक्कड़ सभा में नड्डा ने कहा कि आप उषा ठाकुर को विजयी बनाएं, महू का विकास नहीं रूकेगा। नड्डा ने कहा की 2003 में और 2023 में बहुत फर्क है। आप देख सकते हैं, भाजपा सरकार ने किस तरीके से प्रदेश में विकास कार्य किया, वर्ना कांग्रेस ने तो प्रदेश को डूबा ही दिया था
