भाजपा की नाव पर सवार, हो जाएंगे पार : विजयवर्गीय

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सिंगरौली। वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचे। यहां उन्होंने इस बात का भरोसा जताया कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर दो तिहाई बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्यकर्ता बीजेपी की नाव पर सवार है, वही पार लगेगा, बाकी की नाव डूब जाएगी। कैलाश विजयवर्गीय ने बैढऩ के रामलीला ग्राउंड पर एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान सिंगरौली जिले की तीनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी और काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विजयवर्गीय ने मंच से इस बात का ऐलान किया कि भारतीय जनता पार्टी ही है, जो प्रदेश में विकास कार्यों को गति दे सकती है।

Exit mobile version