चुनावी समय में किए गए वादों को कांग्रेस पूरा करेगी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा दिए गए 11 वचनों का पत्र और गंगाजल की बोतल घर-घर वितरित करने की योजना की इंदौर के अग्रसेन चौराहे से धूमधाम के साथ हुई शुरुआत।
मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के इंदौर लोकसभा अध्यक्ष हिमांशु यादव के द्वारा बीते दिनों कमलनाथ के 11 वचन गंगाजल के साथ घर-घर पहचाने के अभियान की योजना पर काम शुरू किया था जिसकी शुरुआत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के अंतर्गत अग्रसेन चौराहे पर आतिशबाजी करने के साथ की गई। जहां मुख्य रूप से इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, कांग्रेस नेता दिनेश मल्हार, प्रमोद टंडन, महेश गोहर, राजाराम बोरासी सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रदेश की राजनीति में गंगाजल की एंट्री के बाद धूमधाम के साथ हुई लॉन्चिंग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की विजय होने के संकल्प के साथ ओबीसी कांग्रेस घर-घर पहुंचेगी, और आने वाले चुनाव के बाद निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनेगी। वही दिनेश मल्हार ने भी कांग्रेस सरकार बनने की बात कही और गंगाजल के इस अभियान की सराहना की, गंगाजल अभियान के प्रमुख हिमांशु यादव ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में गंगाजल की बोतल वितरित की जाएगी, सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में वह मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे और जीत संकल्प के साथ वचन पत्र और गंगाजल वितरित करेंगे।
